फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   MCD Elections : 16 former councilors face to face in the field

MCD Elections : आठ वार्डों में रोचक मुकाबले की संभावना, मैदान में 16 पूर्व पार्षद आमने-सामने

Thu, 01 Dec 2022 05:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा विनोद डबास, नई दिल्ली
विनोद डबास, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 01 Dec 2022 05:55 AM IST
सार

MCD Elections : यहां 16 पूर्व पार्षद एक-दूसरे के सामने ताल ठोंके हुए है। इतना ही नहीं, इनमें कई पूर्व पार्षद ऐसे है जो एमसीडी चुनाव से कुछ समय पहले तक एक ही दल में थे, लेकिन अब अपनी पार्टी से बगावत करके निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ रहे है।

विज्ञापन
MCD Elections : 16 former councilors face to face in the field
mcd election 2022 - फोटो : amar ujala

विस्तार

एमसीडी के चुनाव मैदान में आठ वार्डों में रोचक मुकाबले के आसार हैं। यहां 16 पूर्व पार्षद एक-दूसरे के सामने ताल ठोंके हुए है। इतना ही नहीं, इनमें कई पूर्व पार्षद ऐसे है जो एमसीडी चुनाव से कुछ समय पहले तक एक ही दल में थे, लेकिन अब अपनी पार्टी से बगावत करके निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ रहे है।

विज्ञापन


वार्ड नंबर-8 मुकुंदपुर में भाजपा के गुलाब सिंह राठौर व आम आदमी पार्टी के अजय शर्मा, वार्ड नंबर-33 रानीखेड़ा में आम की मनीषा कराला व कांग्रेस की निर्मला वत्स, वार्ड नंबर-47 निहाल विहार में भाजपा की शिवांगी और कांग्रेस के मनदीप सिंह, वार्ड नंबर- 61 कोहाट इंक्लेव में भाजपा के अजय और आप केएन राजा, वार्ड नंबर-73 सिविल लाइन से भाजपा के अवतार सिंह व आप के विकास टांक, वार्ड नंबर-126 ईसापुर से भाजपा की सुमन डागर व निर्दलीय मीना कुमारी, वार्ड नंबर-127 से आप के राजबीर डबास व निर्दलीय अंतिम गहलोत और वार्ड नंबर-174 श्रीनिवासपुरी में भाजपा के राजपाल सिंह व आप की इंदु किस्मत आजमा रहे है।
विज्ञापन


इसी तरह वार्ड नंबर-33 से चुनाव लड़ रही मनीषा कराला व निर्मला वत्स पहले कांग्रेस में थी, मगर एमसीडी चुनाव नजदीक आने से कुछ समय पहले मनीषा कराला ने कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली थी।  इसी तरह वार्ड नंबर-126 से सुमन डागर व मीना कुमारी भी भाजपा में थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, मीना कुमारी ने पिछला चुनाव निर्दलीय के तौर पर जीता था, लेकिन पार्षद बनने के बाद वह भाजपा में शामिल हो गई थी, मगर अब भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर एक बार फिर निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ रही है।

चुनाव लड़ रहे निवर्तमान 84 पार्षदों की संपत्ति 49% बढ़ी
 एमसीडी चुनाव लड़ रहे 84 निवर्तमान पार्षदों की संपत्ति में करीब 49 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। इनकी वर्ष 2017 में औसत संपत्ति 2.93 करोड़ रुपये थी, जो बढ़कर 4.37 करोड़ रुपये हो गई। इस तरह उनकी संपत्ति में औसतन 1.44 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

रिपोर्ट के अनुसार वार्ड नंबर-59 पश्चिम विहार से भाजपा म्मीदवार विनीत वोहरा ने अपनी संपत्ति में 28.61 करोड़ रुपये की अधिकतम वृद्धि की घोषणा की है। वर्ष 2017 में 9.33 करोड़ रुपये की संपत्ति थी, जबकि वर्ष 2022 में उनके पास 37.94 करोड़ रुपये की संपत्ति है। वार्ड नंबर-149 मालवीय नगर से भाजपा उम्मीदवार नंदिनी शर्मा की संपत्ति 25.58 करोड़ रुपये बढ़कर 49.84 करोड़ रुपये हो गई है।


इसी तहर वार्ड नंबर-173 ग्रेटर कैलाश से भाजपा उम्मीदवार शिखा राय की संपत्ति में छह करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है। वर्ष 2017 में  6.81 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन शिखा की संपत्ति बढ़कर 12.81 करोड़ रुपये हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed