{"_id":"6a7c89ded1a800975403e633","slug":"mbbs-admissions-at-maulana-azad-medical-college-will-begin-on-the-18th-ashram-news-c-340-1-del1011-150446-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस दाखिले 18 से होंगे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस दाखिले 18 से होंगे शुरू
विज्ञापन
दस्तावेज जमा करने का समय सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक रहेगा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज (एमएएमसी) में एमबीबीएस बैच-2026 के दाखिले की प्रक्रिया 18 अगस्त से शुरू होने की संभावना है। कॉलेज के अनुसार प्रवेश कार्यक्रम मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) की नवीनतम अधिसूचना के आधार पर तय किया गया है। छात्रों को दाखिले के लिए न्यू लेक्चर थियेटर में रिपोर्ट करनी होगी। दस्तावेज जमा करने का समय सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक रहेगा।
प्रवेश प्रक्रिया पांच दिन में पूरी होगी। पहले दिन सीरियल नंबर 1 से 60, दूसरे दिन 61 से 120, तीसरे दिन 121 से 180 और चौथे दिन 181 से 240 तक के अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा। पांचवें दिन सीरियल नंबर 240 और उससे आगे के अभ्यर्थियों का प्रवेश होगा। एमएएमसी को आवंटित अभ्यर्थियों की सूची कॉलेज की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।
अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेजों के साथ उनकी दो फोटो प्रतियां जमा करनी होंगी। इनमें डीयू रजिस्ट्रेशन प्रिंटआउट, एमसीसी अलॉटमेंट लेटर, नीट-यूजी 2026 एडमिट कार्ड व स्कोर कार्ड, आधार कार्ड, 10वीं व 12वीं के प्रमाणपत्र समेत अन्य जरूरी दस्तावेज शामिल हैं।