फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Massive fire in Jhandewalan's cycle market

झंडेवालान की साइकिल मार्केट में लगी भीषण आग

Sat, 21 May 2022 01:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Massive fire in Jhandewalan's cycle market
नई दिल्ली। मध्य दिल्ली के झंडेवालान एक्सटेंशन स्थित साइकिल और खिलौना मार्केट में शुक्रवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग बेसमेंट के एक गोदाम से शुरू होकर पहली मंजिल तक फैल गई। दमकल की 27 गाड़ियों ने साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन करोड़ों का सामान जल गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, करीब 20 दुकानें, कार्यालय और गोदाम जल गए। पुलिस अधिकारियों ने शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई है।
विज्ञापन

दिल्ली अग्निशमन विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि आग लगने की सूचना दोपहर 2.05 बजे मिली। पहले बेसमेंट के एक गोदाम में आग लगने की जानकारी मिली थी। सूचना पर पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग लगते ही वहां अफरातफरी मच गई। कुछ देर में ही आग पहली मंजिल पर फैल गई। आग की भयावहता को देखते हुए 22 और गाड़ियों को मौके पर बुला लिया गया। आग पर शाम करीब साढ़े पांच बजे काबू पाया जा सका। दमकल अधिकारी ने बताया कि आग में कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन

लपटों के बीच सामान निकालने में लगे रहे दुकानदार
मार्केट में आग लगते ही अफरातफरी मच गई। दुकानदार लपटों के बीच अपने सामान को निकालने में लगे रहे। हालांकि दमकल कर्मी और पुलिस कर्मी लोगों को रोक रहे थे। आग लगने की जानकारी मिलते ही कई दुकानदारों के परिवार वाले भी पहुंच गए। अपनी दुकानों को जलता देख सभी की आंखों से आंसू निकल रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि गनीमत रही कि किसी की मौत नहीं हुई है, लेकिन करोड़ों का सामान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed