फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Mass wedding of 11 couples held at Chhatarpur Temple.

Delhi News: छतरपुर मंदिर में 11 जोड़ो का हुआ सामूहिक विवाह

Thu, 23 Jul 2026 06:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
Mass wedding of 11 couples held at Chhatarpur Temple.
नई दिल्ली। प्रजापति महासभा की ओर से छतरपुर मंदिर स्थित मार्कण्डेय भवन में 27वें प्रजापति सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 11 कन्याओं का वैदिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अशोक प्रजापति एवं महासभा के पदाधिकारियों ने किया। प्रमुख समाजसेवी एवं उद्योगपति रोहतास कवर देहमीवाल मुख्य अतिथि रहे। आयोजकों ने नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थ जीवन के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई। प्रत्येक जोड़े को तुलसी का पौधा भेंट कर संकल्प दिलाया गया। समारोह में दहेज प्रथा का विरोध, कन्या भ्रूण हत्या रोकने और बुजुर्गों के सम्मान का संदेश भी दिया गया। डॉ. राजेश खंडोदिया के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। महासभा के अध्यक्ष ओम प्रकाश प्रजापति, महासचिव राजेश कुमार वर्मा, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप चंद, धर्मशाला अध्यक्ष रमेश चंद, सचिव पवन कुमार, अनिल बंसीवाल, युवा अध्यक्ष प्रवेश बंसीवाल, जगवीर सिंह, मुकुंद जी, धर्मपाल सुखरालिया और डोरीलाला सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed