{"_id":"64d789f9362f3430df024878","slug":"man-started-doing-naagin-dance-at-metro-gate-2023-08-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: मेट्रो में नागिन डांस करने लगा शख्स, अजीबोगरीब हरकत देख घूरने लगे लोग, पीछे से उड़ रही खिल्ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Viral Video: मेट्रो में नागिन डांस करने लगा शख्स, अजीबोगरीब हरकत देख घूरने लगे लोग, पीछे से उड़ रही खिल्ली
Sat, 12 Aug 2023 07:08 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 12 Aug 2023 07:08 PM IST
सार
एक शख्स का नागिन डांस वीडियो सामने आया है। ये शख्स मेट्रो के मेन गेट पर दोनों हाथों को लहरा रहा है और फिर गेट बंद होने के बाद कैमरे से वीडियो बनाता है।
विज्ञापन
मेट्रो में डांस करता शख्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली मेट्रो की कड़ी चेतावनी के बाद भी वीडियो बनाने वाले रुक नहीं रहे हैं। एक बार फिर मेट्रो में एक शख्स का नागिन डांस वीडियो सामने आया है। ये शख्स मेट्रो के मेन गेट पर दोनों हाथों को लहरा रहा है और फिर गेट बंद होने के बाद कैमरे से वीडियो बनाता है। चलती मेट्रो में नागिन की तरह लहरा रहा है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स मेट्रो के गेट पर पीछे की तरफ झुककर स्टेप कर रहा है। पहले दोनों हाथों को आगे पीछे लहराता है। इसके बाद जैसे ही वह आगे होता है तो गेट बंद हो जाता है। इसके बाद वो अपने कैमरे से रील को शूट करता है। वीडियो में यह शख्स नागिन की तरह लहरा रहा है।
विज्ञापन
Meanwhile Desi Keanu Reeves was spotted in Delhi Metro... #matrix pic.twitter.com/SdwuhH4v1I
विज्ञापन विज्ञापन— Delhi Decoded (@DelhiDecoded) August 11, 2023
इस शख्स की हरकतों को देखकर वहां मौजूद लोग हंसते हैं। वहीं दूसरी तरफ एक और वीडियो है। जिसमें एक शख्स हाथ में कैमरा लिए मेट्रो के गेट पर खड़े होकर डांस कर रहा है। सामने से एक शख्स इस वीडियो को शूट कर लेता है। इसी बीच दूसरा शख्स बीच में आता है और अजीबोगरीब हरकतें कर रहे इस शख्स हाथ मारता है। इस दौरान मेट्रो के गेट खुले हुए थे।
Matrix Reloaded. #DelhiMetro pic.twitter.com/Wg7msFuttZ
— Delhi Decoded (@DelhiDecoded) August 11, 2023
डीएमआरसी वीडियो बनाने वाले लोगों से लगातार अपील कर ही है। लेकिन अपील का कोई असर मेट्रो के यात्रियों पर नहीं हो रहा है। अगर वीडियो बनाते समय कोई हादसा हो गया तो इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा। इससे पहले भी दिल्ली मेट्रो में रील बनाने के वीडियो सामने आ चुके हैं।