{"_id":"611a311b9d577a7b9f489ebd","slug":"man-stabbs-woman-and-daughter-for-rejecting-his-marriage-proposal-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: दोस्त की 20 साल छोटी बेटी पर आ गया दिल, शादी से मना किया तो मां-बेटी का किया ऐसा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक: दोस्त की 20 साल छोटी बेटी पर आ गया दिल, शादी से मना किया तो मां-बेटी का किया ऐसा हाल
Mon, 16 Aug 2021 03:04 PM IST
प्राची प्रियम
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 16 Aug 2021 03:04 PM IST
सार
रविवार रात में आरोपी रामू लाली के घर गया था और खुद से रूबी की शादी करवाने को कहने लगा। इसी बात पर लाली और रामू के बीच बहस हो गई। जब लाली ने अपनी बेटी की शादी करने से साफ इनकार कर दिया तो रामू ने लोहे की नुकिली चीज से उनपर हमला कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में 38 वर्षीय एक व्यक्ति ने मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि शादी का प्रस्ताव ठुकराने के कारण व्यक्ति ने इस घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
घटना कापसहेड़ा इलाके के कंगनहेड़ी गांव में रविवार रात को हुई। घायलों की पहचान लाली (40) और रूबी (18) के रूप में की गई है। आरोपी रामू लाली के स्वर्गीय पति का दोस्त था और उनके घर के पास ही रहता था।
विज्ञापन
रविवार रात करीब आठ बजे रामू लाली के घर गया था और खुद से रूबी की शादी करवाने को कहने लगा। इसी बात पर लाली और रामू के बीच बहस हो गई। जब लाली ने अपनी बेटी की शादी करने से साफ इनकार कर दिया तो रामू ने लोहे की नुकीली चीज से उनपर हमला कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि इस घटना में रामू को भी चोट लग गई थी। लाली के पड़ोसियों ने उसे पकड़ कर रखा था। बाद में तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। डीसीपी द्वारका संतोष कुमार मीना ने कहा कि पीड़ितों के बयान के आधार पर हमने आईपीसी की धारा 307 के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।