फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Man murdered wife

पत्नी की हत्या कर शव से दुष्कर्म

Sat, 16 May 2020 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Man murdered wife
नई दिल्ली। रोहिणी जिले के कंझावला इलाके में एक शख्स ने अपनी पत्नी की गला घोटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने शव के साथ दुष्कर्म किया। नशे में धुत्त आरोपी पांच घंटे तक शव के साथ बैठा रहा। होश आने पर वह सीधा कंझावला थाने पहुंचकर पत्नी की हत्या करने की बात बताई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जमीन पर एक महिला का अर्द्धनग्न शव पड़ा था। महिला के गले में सलवार लिपटी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसकी पहचान सतपाल (40) के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को एक दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की। बाद में उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सपना (24) (बदला नाम) पति सतपाल के साथ जेजे कालोनी सावदा, कंझावला में रहती थी। सतपाल और सपना की यह दूसरी शादी थी। सपना के पहले पति की मौत हो गई थी। उससे सपना के यहां दो बेटियां हैं जो फिलहाल सपना की मां के साथ रहती हैं। सतपाल की वर्ष 2018 में एक जूते-चप्पल बनाने की फैक्टरी में सपना से मुलाकात हुई। सतपाल ने पत्नी को तलाक दिए बिना सपना से दूसरी शादी कर ली। शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद होने लगा। दोनों के बीच उम्र का काफी अंतर था।
विज्ञापन

सतपाल अपनी पत्नी पर शक करता था। मंगलवार रात को वह शराब पीकर घर लौटा तो उसने देखा कि सपना फोन पर किसी से बात कर रही है। इस बात से सतपाल आगबबूला हो गया। उसने सपना की गला घोटकर हत्या कर दी। बाद में नशे की हालत में सपना के शव के साथ संबंध बनाए। करीब पांच घंटे बाद उसका नशा उतरा तो वह सीधा थाने पहुंचा। शव के साथ दुष्कर्म करने के मामले में वरिष्ठ अधिकारियों का कहना था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो पाएगा कि शव के साथ दुष्कर्म हुआ है नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed