फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   man kills cousin for apprehension of illicit relation with wife

पत्नी से संबंध के शक में चचेरे भाई ने कर दी युवक की हत्या, गिरफ्तार

Tue, 26 Jan 2021 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
man kills cousin for apprehension of illicit relation with wife
नई दिल्ली। चचेरे भाई को अपने सगे ताऊ के लड़के पर पत्नी के साथ संबंध का शक था। इस बात का बदला लेने के लिए आरोपी ने अपने ताऊ के बेटे योगेश की हत्या कर दी। शव को करावल नगर स्थित शिव विहार मेट्रो स्टेशन के पास ठिकाने लगा दिया। करावल नगर थाना पुलिस ने हत्याकांड की इस गुत्थी को सुलझाते हुए मृतक के चचेरे भाई अजीत शर्मा (28) को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपी ने पहले गला घोंटकर योगेश शर्मा (26) की हत्या का प्रयास किया। बाद में उसे सड़क किनारे पड़ी लोहे की कील उठाकर योगेश के गले और सीने पर वार किए। गले पर हुआ वार उसकी मौत की वजह बन गया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल मोबाइल, कील और वारदात के समय पहने आरोपी के कपड़े बरामद कर लिये हैं।
विज्ञापन

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त वेद प्रकाश सूर्या ने बताया कि 20 जनवरी को शिव विहार मेट्रो स्टेशन के नजदीक पुलिस को एक युवक घायल अवस्था में मिला। युवक को जग प्रवेश चंद अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने जेब से मिले कागजात और मोबाइल के आधार पर मृतक की पहचान कर उसके परिजनों को सूचना दी। जीटीबी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या की बात सामने आई तो 23 जनवरी को पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। योगेश परिवार के साथ जौहरीपुर में रहता था। पुलिस ने योगेश के घर से मेट्रो स्टेशन तक के सीसीटीवी कैमरों की जांच की। इसके अलावा उसके मोबाइल के सीसीडीआर की जांच की। पता चला कि मृतक की देर रात को उसके चचेरे भाई अजीत की पत्नी से घंटों बात होती थी।

इसके अलावा शव मिलने से कुछ देर पहले तक अजीत की मौजूदगी भी मौके पर थी। पुलिस ने अजीत को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की। शुरुआत में वह वारदात में शामिल होने की बात से इनकार करता रहा। लेकिन में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी के योगेश से संबंध हैं। अजीत और योगेश के पिता सगे भाई हैं। वहीं दोनों की मां सगी बहनें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed