{"_id":"61167176b13524626167f219","slug":"man-died-and-two-injured-at-construction-site-inside-american-embassy-said-delhi-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: अमेरिकन एंबेसी में निर्माणाधीन साइट पर हादसा, दो मजदूरों की मौत, तीसरा गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: अमेरिकन एंबेसी में निर्माणाधीन साइट पर हादसा, दो मजदूरों की मौत, तीसरा गंभीर घायल
Fri, 13 Aug 2021 06:49 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Fri, 13 Aug 2021 06:49 PM IST
सार
एंबेसी के लोगों ने तीनों को प्राइमस अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने कंचन को मृत घोषित कर दिया। उपचार के दौरान शुक्रवार शाम को बाबूलाल की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकन एंबेसी में निर्माणाधीन साइट पर हुए हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि तीसरा घायल हो गया। घायल मजदूर का प्राइमस अस्पताल में इलाज चल रहा है। चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने मजदूरों के शव को पोस्टमार्टम के लिए आरएमएल अस्पताल में रखवा दिया है। चाणक्यपुरी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
नई दिल्ली जिला डीसीपी दीपक यादव ने बताया कि अमेरिकन एंबेसी में निर्माण कार्य चल रहा है। दौसा, राजस्थान विसी कंचन मीणा (32), बाबूलाल (33) और मुकेश (33) क्रेन पर काम कर रहे थे। ठीक से हुक नहीं लगे होने की वजह से क्रेन टूट कर नीचे गिर गई। तीनों मजदूर घायल हो गए।
विज्ञापन
एंबेसी के लोगों ने तीनों को प्राइमस अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने कंचन को मृत घोषित कर दिया। उपचार के दौरान शुक्रवार शाम को बाबूलाल की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों के आने के बाद शनिवार को उनके शवों को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने लापरवाही से हुई मौत का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि शुक्रवार देर रात तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया था। एंबेसी का मामला होने के कारण क्राइम टीम को मौके पर पहुंचने पर देरी हुई थी।