फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Man caught trying to enter NSA Ajit Doval's residence

एनएसए अजीत डोभाल के आवास में घुसने की कोशिश में पकड़ा गया शख्स

Thu, 17 Feb 2022 02:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 02:02 AM IST
विज्ञापन
Man caught trying to enter NSA Ajit Doval's residence
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल के नई दिल्ली स्थित आवास में बुधवार सुबह एक शख्स ने कार लेकर जबरन घुसने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। बाद में मामले की सूचना दिल्ली पुलिस व अन्य खुफिया एजेंसियों को दे दी गई। स्पेशल सेल की टीम उसे हिरासत में लेकर थाने ले गई। दिनभर चली पूछताछ के बाद आरोपी ने अपना नाम कर्नाटक के बंगलूरू निवासी शांतनु रेड्डी (43) बताया। आरोपी बार-बार अपना बयान बदल रहा था। सूत्रों का कहना है कि शुरुआती जांच के बाद ऐसा लग रहा है कि आरोपी मानसिक रूप से बीमार है। दिल्ली पुलिस कर्नाटक पुलिस से संपर्क कर आरोपी और उसके परिवार का पता लगाने का प्रयास कर रही है। स्पेेशल सेल के अलावा आईबी की टीम आरोपी से देर शाम तक पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, एनएसए अजीत डोभाल का नई दिल्ली इलाके में आवास है। डोभाल परिवार के साथ यहां रहते हैं। बुधवार सुबह वह अपने आवास में ही मौजूद थे। इस दौरान करीब 7.30 बजे गाड़ी लेकर एक शख्स ने डोभाल के आवास में घुसने की कोशिश की। गेट पर मौजूद सीआईएसएफ कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। उसकी व कार की तलाशी लेने के बाद सूचना पुलिस को दे दी गई।
विज्ञापन

बताया-शरीर में लगी है चिप, रिमोट किसी और के पास
एनएसए अजीत डोभाल के आवास में घुसने की कोशिश का पता चलते ही अफरातफरी मच गई। पूरे जिले में बैरिकेडिंग कर दी गई। उधर स्पेशल सेल की टीम तुरंत डोभाल के आवास पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। उसे लोदी कॉलोनी स्थित स्पेशल सेल के दफ्तर लाया गया। यहां पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसके शरीर में चिप लगी है। उसका रिमोट किसी और के पास है। पुलिस ने जब इसकी जांच की तो ऐसी कोई चिप उसके शरीर में नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार-बार अपने बयान बदल रहा था आरोपी
छानबीन के बाद पता चला कि आरोपी जिस कार से डोभाल के आवास पहुंचा था, वह कार उसने नोएडा में किराये पर ली थी। आरोपी बार-बार अपने बयान बदल रहा था। इस बात का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी कर्नाटक से दिल्ली कब और कैसे आया। उसकी कॉल डिटेल की भी जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी किस-किस के संपर्क में था। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। बता दें कि एनएसए अजीत डोभाल हमेशा ही आतंकियों की हिट लिस्ट में रहे हैं। पिछले साल जैश के आतंकी के पास उनके आवास की रेकी का एक वीडियो मिला था, जिसके बाद उनकी सुरक्षा को बढ़ाकर जेड-प्लस कर दिया गया था। उनके घर पर सीआईएसएफ के कमांडो तैनात रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed