फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   man and son stabbed a youth who advice woman

पड़ोसन को ठीक से खाना बनाने की दी नसीहत, पति व बेटे ने घोंप दिया चाकू

Thu, 18 Mar 2021 12:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
man and son stabbed a youth who advice woman
नई दिल्ली। गांधी नगर इलाके में बेचारे एक युवक को पड़ोसन को ठीक से खाना बनाने की नसीहत देना भारी पड़ गया। महिला के पति ने अपने बेटे के साथ मिलकर पीड़ित रवि (32) को चाकू घोंप दिए। हाथ, सीने, पेट में चाकू लगने के बाद पीड़ित को स्वामी दयानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल रवि की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई। वारदात के बाद से आरोपी एजाज और उसका बेटा फरार है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पीड़ित रवि परिवार के साथ पुराना सीलमपुर, दूसरी मंजिल में किराए पर रहता है। रवि ट्रॉनिका सिटी में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। इसी बिल्डिंग की पहली मंजिल पर अजमीरा अपने पति एजाज व बच्चों के साथ रहती है। मंगलवार शाम को अजमीरा खाना बना रहा थी। इसका धुआं दूसरी मंजिल स्थित रवि के कमरे में जा रहा था।
विज्ञापन

रवि को जब ज्यादा परेशानी होने लगी तो वह नीचे अजमीरा के घर पहुंचा और ठीक से खाना बनाने के लिए कहने लगा। उसका कहना था कि उसे धुएं की वजह से सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है। वह ठीक से खाना बनाए, जिससे धुआं ऊपर न जाए। अजमीरा से यह बात कर रवि अपने कमरे में आ गया। कुछ ही देर बाद अजमीरा का पति एजाज और बेटा वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ने रवि को पीटना शुरू कर दिया। इस बीच एजाज ने रवि पर चाकू से हमला कर दिया। रवि जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगा। शोर-शराबा हुआ तो आरोपी फरार हो गए। परिजन रवि को स्वामी दयानंद अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत स्थिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed