{"_id":"60bbbe668ebc3ef43c0ac86a","slug":"looted-and-assaulted-journalist-after-being-trapped-in-love-five-people-including-two-girls-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: प्रेम जाल में फंसा कर पत्रकार के साथ लूट और मारपीट, दो युवती समेत पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: प्रेम जाल में फंसा कर पत्रकार के साथ लूट और मारपीट, दो युवती समेत पांच गिरफ्तार
Sat, 05 Jun 2021 11:41 PM IST
सुशील कुमार कुमार
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:41 PM IST
सार
अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि समाचार चैनल के एक न्यूज एंकर ने नोएडा थाना सेक्टर-39 में बीती रात को रिपोर्ट दर्ज कराई कि सात माह पूर्व जीआईपी मॉल में एक युवती उन्हें मिली थी और उनके बीच फोन पर संवाद शुरू हुआ।
विज्ञापन
arrest
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक समाचार चैनल के न्यूज एंकर को मोहपाश में फंसा करके उसके साथ मारपीट करने, नकदी लूटने एवं कार की चाबी छीनने के आरोप में दो युवतियों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि समाचार चैनल के एक न्यूज एंकर ने नोएडा थाना सेक्टर-39 में बीती रात को रिपोर्ट दर्ज कराई कि सात माह पूर्व जीआईपी मॉल में एक युवती उन्हें मिली थी और उनके बीच फोन पर संवाद शुरू हुआ।
विज्ञापन
सिंह ने बताया कि पीड़ित के अनुसार तीन जून को सना उर्फ काजल ने उन्हें फोन करके मिलने के लिए बुलाया तथा वह सेक्टर-44 के एक सोसाइटी में स्थित अपने फ्लैट पर लेकर गई। अपर पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पीड़ित के अनुसार वहां पर दीपा चौहान नामक एक और युवती पहले से मौजूद थी और फिर तीनों ने एक साथ बैठकर बीयर पी। इसी बीच वहां पर तीन लोग और आ गए।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी के अनुसार इन तीनों व्यक्तियों ने युवतियों और पत्रकार की आपत्तिजनक फोटो खीचीं तथा वीडियो बनाया। फिर इन लोगों ने पत्रकार के साथ मारपीट करके बंधक बना लिया और उससे दो लाख रुपये की मांग शुरू कर दी।
अपर उपायुक्त ने बताया कि आरोपियों की मारपीट किए जाने से पीड़ित की तबीयत खराब हो गयी, तब इन लोगों ने उसे एक अस्पताल में ले जाकर उसका उपचार करवाया। जब ये लोग उपचार करवा कर वापस लौट रहे थे, तभी पीड़ित कार से कूद कर भाग गया। उसने बरौला गांव के पास ड्यूटी पर तैनात एक सिक्योरिटी गार्ड से फोन लेकर सेक्टर-100 में रहने वाले अपने दोस्तों को फोन किया। इसके बाद पीड़ित ने बीती रात को मामले की शिकायत थाना सेक्टर-39 पुलिस से की।
सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस ने इस मामले में आरोपी सना उर्फ काजल, दीपा चौहान, पूरन पाल, हर्षद तथा कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया है।