Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   LOC issued against Saurabh Das; citizenship could be affected

Delhi News: सौरभ दास के खिलाफ एलओसी जारी, नागरिकता पर पड़ सकता है असर

Thu, 26 Nov 2026 06:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
LOC issued against Saurabh Das; citizenship could be affected
दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका पर सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने दी जानकारी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट में बृहस्पतिवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सह-संयोजक सौरव दास की याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने अदालत को बताया है कि सौरव दास के पासपोर्ट में विसंगतियां पाई गई हैं, जिससे उनकी भारतीय नागरिकता पर भी असर पड़ सकता है। सरकार ने अदालत को यह भी जानकारी दी कि सौरव दास के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया गया है, जिसके कारण उन्हें विदेश यात्रा से रोक दिया गया।


केंद्र की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा ने न्यायमूर्ति अमित महाजन की पीठ को बताया कि मुंबई पुलिस के अनुरोध पर सौरव दास के खिलाफ एलओसी जारी की गई है। उन्होंने कहा कि सौरव दास ने अपने पासपोर्ट में पिता का नाम कॉलम खाली छोड़ दिया था, जिसके बाद उनके जन्म स्थान, स्कूली शिक्षा, पते और माता-पिता के बारे में जांच की गई। शर्मा ने कहा कि कई विसंगतियां सामने आई हैं। जांच के बाद 23 नवंबर की शाम कारण बताओ नोटिस और सलाह जारी की गई।
विज्ञापन




सौरव दास की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अखिल सिब्बल ने अदालत को बताया कि जब उन्हें उड़ान भरने से रोका गया, तो उन्हें एलओसी के बारे में सूचित नहीं किया गया था। उन्होंने कहा कि यात्रा का अधिकार उनका मौलिक अधिकार है और इसे इस तरह से सीमित नहीं किया जा सकता। सरकार द्वारा एलओसी जारी होने की जानकारी देने के बाद उच्च न्यायालय ने सौरव दास की याचिका पर सरकार से जवाब मांगा और मामले की अगली सुनवाई 9 दिसंबर को तय की है। अदालत दास की उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें उन्होंने सरकारी अधिकारियों के विदेश जाने से रोकने के फैसले को चुनौती दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला
23 नवंबर, 2026 को दिल्ली हवाई अड्डे पर सौरव दास को लंदन जाने वाली उड़ान में सवार होने से रोक दिया गया था। वह ब्रिटेन के विभिन्न विश्वविद्यालयों में कॉकरोच मूवमेंट पर बोलने के लिए जा रहे थे। रिपोर्टों के अनुसार, 2019 में चेन्नई में जारी उनके पासपोर्ट में जन्म स्थान चेन्नई दर्शाया गया है, जबकि उनका जन्म दिल्ली में हुआ था। पासपोर्ट कार्यालय ने उन्हें सात दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने का नोटिस जारी किया था और अंतरराष्ट्रीय यात्रा न करने की सलाह दी थी। सौरव दास ने आरोप लगाया है कि यह नोटिस उनकी राजनीतिक सक्रियता के कारण जानबूझकर उनकी यात्रा को रोकने के लिए जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed