{"_id":"616ef1dc3eae7e519f3b9cce","slug":"list-of-eligible-students-for-eca-quota-admission-released-ashram-news-noi611274312","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईसीए कोटे के दाखिले के लिए योग्य छात्रों की सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईसीए कोटे के दाखिले के लिए योग्य छात्रों की सूची जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में एक्सट्रा करिकुलर एक्टिविटी (ईसीए) के दाखिले के लिए छात्रों के प्रमाणपत्रों का मूल्यांकन करने के बाद योग्य छात्रों की सूची जारी कर दी गई है। अब छात्र अपने अंकों को लेकर किसी प्रकार की शिकायत ग्रीवांस कमेटी में दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए प्रशासन ने छात्रों को तीन दिन का समय (19 से 21 अक्तूबर) दिया है।
शिकायतों के निवारण के बाद फाइनल सेंट्रलाइज्ड मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। प्रशासन ने शिकायतों के निवारण के लिए ग्रीवांस कमेटी का गठन किया है।
डीयू में स्नातक कोर्सेज में ईसीए कोटे के आधार पर भी दाखिला होता है। इसके लिए अलग से मेरिट सूची जारी की जाती है। कोरोना महामारी के कारण ईसीए की 14 श्रेणियों के तहत दाखिले के लिए ट्रायल नहीं लिए जा रहे हैं। उनके प्रमाणपत्रों के आधार पर ही दाखिले होने हैं। ऐसे में छात्रों के तीन सर्वश्रेष्ठ प्रमाणपत्रों के आधार पर उन्हें अंक दिए गए हैं।
अब अंकों को लेकर छात्र अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। प्रशासन ने शिकायतों के निवारण के लिए वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध करवाया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि छात्रों को अपनी शिकायतों के निवारण के लिए दाखिला शाखा का दौरा करने की आवश्यकता नहीं है। छात्रों को सलाह दी है कि वे यूजी ईसीए प्रवेश 2021 पर विस्तृत दिशा-निर्देशों के लिए नियमित रूप से यूजी दाखिला पोर्टल को देखें।
विज्ञापन
यूजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों की रैंकिंग के साथ प्रत्येक श्रेणी और उप-श्रेणी के लिए फाइनल केंद्रीकृत ईसीए मेरिट सूची होगी। यह सूची शिकायतों के निवारण के बाद जारी की जाएगी। उसके बाद आठ नवंबर से इस कोटे के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। इस बार टॉप 10 ईसीए श्रेणी के लिए 14,037 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
ईसीए की 14 श्रेणियां
क्रिएटिव राइटिंग (हिंदी-अंग्रेजी), डांस (भारतीय शास्त्रीय, भारतीय लोक, पश्चिमी, कोरियोग्रॉफी), डिबेट (हिंदी-अंग्रेजी), डिजिटल मीडिया (फोटोग्राफी, फिल्म मेकिंग, एनिमेशन), फाइन आर्ट (स्केचिंग-पेटिंग, मूर्तिकला), म्यूजिक वोकल (इंडियन, वेस्टर्न), भारतीय संगीत वाद्य, पश्चिमी संगीत वाद्य, थियेटर, क्विज, एनसीसी, एनएसएस, योग, धर्मशास्त्र।