फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Liquor Policy Case: AAP-BJP tussle over bail order

Liquor Policy Case : जमानत आदेश पर आप-भाजपा में घमासान, भाजपा बोली- आदेश की गलत व्याख्या

Mon, 08 May 2023 06:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 08 May 2023 06:31 AM IST
सार

आप ने राउज एवेन्यू कोर्ट के आदेश को भाजपा और सीबीआई-ईडी के गठजोड़ के लिए झटका बताया।

विज्ञापन
Liquor Policy Case: AAP-BJP tussle over bail order
aap and bjp

विस्तार

शराब घोटाले में दो आरोपियों की जमानत आदेश को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) और भाजपा आमने-सामने आ गई हैं। आप ने राउज एवेन्यू कोर्ट के आदेश को भाजपा और सीबीआई-ईडी के गठजोड़ के लिए झटका बताया। दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा, साफ हो गया है कि दिल्ली में कोई शराब घोटाला नहीं हुआ, न सीबीआई-ईडी के पास कोई सबूत है।

विज्ञापन


आतिशी ने मंत्री सौरभ भारद्वाज व प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, राजेश जोशी और गौतम मल्होत्रा को कोर्ट ने जमानत दे दी है। कोर्ट ने घोटाले के आरोप को मनगढ़ंत बताया है। ईडी ने चार्जशीट में सिर्फ 30 करोड़ रुपये की घूस की बात कही है। आदेश से साफ है कि सीबीआई-ईडी के पास एक रुपये के भ्रष्टाचार का सबूत नहीं है। 
विज्ञापन


गलत तरह से पेश कर रहे आदेश  चले अवमानना का केस : लेखी
आप के दावे पर पलटवार करते हुए भाजपा ने कोर्ट के जमानत आदेश को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाया। साथ ही, आप नेताओं के खिलाफ अदालत की अवमानना का मामला चलाने की मांग की। केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा, दिल्ली की आप सरकार घोटालों से भरी है। आप नेता कोर्ट के जमानत आदेश पर झूठ फैलाकर गुमराह कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमानत आदेश को ऐसे पेश कर रहे हैं, जैसे कोर्ट ने फैसला ही सुना दिया है। लेखी ने कहा, दोनों आरोपियों में से किसी को भी आरोपमुक्त या बरी नहीं किया है। आप नेताओं ने कोर्ट के आदेश के एक हिस्से को पढ़ा है। उस हिस्से का जिक्र ही नहीं किया है, जिसमें कोर्ट ने साफ किया है कि उसकी टिप्पणी का मामले की योग्यता से कुछ लेनादेना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed