{"_id":"6152249bc7eb0f2635666583","slug":"like-dubai-the-shopping-festival-will-held-in-delhi-too-government-sought-suggestions-from-the-traders","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योग को बढ़ावा: दुबई की तरह दिल्ली में शॉपिंग फेस्टिवल के लिए तैयार होगा रोड मैप, सरकार ने व्यापारियों से मांगें सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योग को बढ़ावा: दुबई की तरह दिल्ली में शॉपिंग फेस्टिवल के लिए तैयार होगा रोड मैप, सरकार ने व्यापारियों से मांगें सुझाव
Tue, 28 Sep 2021 01:37 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 28 Sep 2021 01:37 AM IST
सार
सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने बताया कि करीब डेढ़ साल बाद फिर से दिल्ली में एग्जीबिशन और इवेंट इंडस्ट्री के काम की अनुमति मिली है। इसमें दिल्ली सरकार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। लंबे समय से बिजनेस ठप था। अब इसे बढ़ाने के लिए सरकारों को सहयोग करना होगा।
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुबई की तरह दिल्ली में भी शॉपिंग फेस्टिवल आयोजित करने की तैयारी है। इसके लिए दिल्ली सरकार ने व्यापारियों से एक रोड मैप भी मांगा है। ताकि देश-दुनिया के ट्रेडर्स और कस्टमर्स इस फेस्टिवल में शामिल हो सकें और व्यापारियों की आर्थिक स्थित बेहतर हो सके।
विज्ञापन
चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) के नेतृत्व में प्रदर्शनी के कारोबारी उद्योग मंत्री सतेंद्र जैन से मुलाकात की। एक्जीबिशन कारोबारियों ने मंत्री से कहा कि दिल्ली में भी दुबई जैसे फेयर लग सकते हैं। इसमें देश-दुनिया के ट्रेडर्स और कस्टमर्स शामिल होंगे तो सभी का फायदा होगा। इसके लिए मंत्री ने एग्जीबिशन कारोबारियों से एक रोड मैप मांगा है। मंत्री को बताया गया कि राष्ट्रीय राजधानी में किस तरह एग्जीबिशन फेयर और शॉपिंग फेस्टिवल आयोजित हो सकते हैं।
विज्ञापन
बताया गया कि दिल्ली में बड़े उद्योग लगाने की गुजाइश नहीं है। प्रदूषण समेत कई अड़चनों की वजह से यहां हैवी इंडस्ट्री नहीं लग सकती। दिल्ली ट्रेडिंग हब जरूर है। इसका पुराना स्वरूप भी यही रहा है। दिल्ली देश का बड़ा डिस्ट्रीब्यूशन पॉइंट है।
विज्ञापन
सतेंद्र जैन ने व्यापारियों से कहा कि अपने फेस्टिवल के लिए आइडिया दें। दिल्ली में कार्यक्रम होंगे, तो रोजगार मिलेगा। इंडस्ट्री से अधिकतर महिलाएं जुड़ी हैं, उनका सशक्तिकरण होगा। बिजनेस होगा तो सरकार का राजस्व भी बढ़ेगा। दिल्ली में कोविड-19 के केस कम आ रहे हैं। हालात सामान्य होने पर एग्जीबिशन इंडस्ट्री को बढ़ावा देने पर सरकार विचार करेगी। कार्यक्रम में एक्जीबिशन इंडस्ट्री से जुड़ी निकिता आर्या, रीमा अरोड़ा, निखिल चुघ, लहर सेठी, स्वाति भसीन, निर्मल गुप्ता, शालू गुप्ता, हर्ष सिंह, रूपाली गुप्ता शामिल हुए।
सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने बताया कि करीब डेढ़ साल बाद फिर से दिल्ली में एग्जीबिशन और इवेंट इंडस्ट्री के काम की अनुमति मिली है। इसमें दिल्ली सरकार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। लंबे समय से बिजनेस ठप था। अब इसे बढ़ाने के लिए सरकारों को सहयोग करना होगा।