फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Light rain may be in Delhi on June 26 Four states of northern India have to wait for monsoon again

मौसम अपडेट: दिल्ली में 26 जून को हो सकती है हल्की बारिश, उत्तरी भारत के चार राज्यों को मानसून का इंतजार फिर बढ़ा

Tue, 22 Jun 2021 08:04 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 22 Jun 2021 08:04 PM IST
सार

प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, इस बार जहां मानसून में देरी हो रही है वहीं, इसकी खास बात यह भी है कि यह पूर्वी, मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत से जुड़े आसपास के इलाकों में तय समय से पहले पहुंच रहा है और सात से 10 दिनों तक बना रहेगा।

विज्ञापन
Light rain may be in Delhi on June 26 Four states of northern India have to wait for monsoon again
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लगातार मौसमी परिस्थितियों में हो रहे बदलाव की वजह से उत्तरी भारत के चार राज्यों का मानसून को लेकर इंतजार फिर बढ़ गया है। इस कड़ी में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ इलाके प्रमुख रूप से शामिल हैं। पिछले 14 दिनों में यह दूसरी बार जब मानसून को लेकर उक्त राज्यों का इंतजार बढ़ा है। 
विज्ञापन


प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, इस बार जहां मानसून में देरी हो रही है वहीं, इसकी खास बात यह भी है कि यह पूर्वी, मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत से जुड़े आसपास के इलाकों में तय समय से पहले पहुंच रहा है और सात से 10 दिनों तक बना रहेगा।
विज्ञापन


इसके बाद यह अगले सात दिनों बाद शेष इलाकों में बरसने को तैयार रहेगा। श्रीवास्तव के मुताबिक, राजधानी में 26 जून तक हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन इसे मानसून की बारिश नहीं कहा जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग ने इससे पहले मानसून के 12 दिन पहले यानि 15 जून तक दिल्ली में पहुंचने की संभावना जताई थी। इसके बाद मौसमी परिस्थितियों की वजह से विभाग का पूर्वानुमान था कि दिल्ली में मानसून 22 जून तक दस्तक दे देगा। लेकिन, अब एक बार फिर मौसमी परिस्थितियों की वजह से लोगों का बारिश को लेकर इंतजार बढ़ गया है। 
 

स्काईमेट वेदर के प्रमुख मौसम विज्ञानी महेश पलावत के अनुसार, मौसमी परिस्थितियों को देखते हुए दिल्ली में इस माह के अंत तक मानसून आने की संभावना है। आमतौर पर दिल्ली में 27 जून तक मानसून दस्तक दे देता है, लेकिन इस बार पश्चिमी दिशा से जारी हवाओं के कारण मानसून में देरी हो रही है। 
प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक 39.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक कम 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 81 फीसदी और न्यूनतम 31 फीसदी रहा। 

इसके अलावा दिल्ली के कई इलाकों में अधिकतम पारा 40 को भी पार कर गया। पालम में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस, लोदी रोड में 40.1, आयानगर में 40.6, गुरुग्राम में 40.5, नोएडा में 38.4 और पीतमपुरा में 38.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। 

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों तक दिल्ली में अधिकतम पारा 40 और न्यूनतम 28-29 डिग्री सेल्सिंयस तक  रह सकता है। इसके अगले दो दिनों तक तेज हवा चलने की संभावना है। इसके बाद हल्की बारिश दर्ज हो सकती है। 
 

औसत श्रेणी में रही दिल्ली-एनसीआर की हवा

दिल्ली-एनसीआर की हवा मंगलवार को औसत श्रेणी में दर्ज की गई है। अगले 24 घंटों में राजस्थान से आने वाली धूल भरी हवाओं के कारण हवा की गुणवत्ता में हल्का बदलाव हो सकता है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(सीपीसीबी) के मुताबिक, मंगलवार को राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 127 दर्ज किया गया। इसके अलावा फरीदाबाद 116, गाजियाबाद 137, ग्रेटर नोएडा 116, गुरुग्राम 109 व नोएडा 127 एक्यूआइ दर्ज किया गया।

सफर इंडिया के मुताबिक, पश्चिमी हवाओं की वजह से अगले तीन दिनों तक हवा की गुणवत्ता में अधिक बदलाव नहीं होने की संभावना है। राजस्थान से आने वाली धूल भरी हवाएं हल्का प्रदूषण बढ़ा सकती है, लेकिन इसका आंशिक प्रभाव रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed