फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Library will be built in all 2.5 lakh gram panchayats of the country

देश की सभी ढाई लाख ग्राम पंचायतों में बनेगी लाइब्रेरी

Fri, 23 Apr 2021 02:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
Library will be built in all 2.5 lakh gram panchayats of the country
नई दिल्ली (सीमा शर्मा)। केंद्र सरकार देश के हर गांव के बुजुर्ग, गृहिणी, बीच में पढ़ाई छोड़ने वाले सभी लोगों को किताबों से जोड़ेगी। दरअसल सरकार देश की सभी ढाई लाख ग्राम पंचायतों में लाइब्रेरी बनाने जा रही है। इस काम की जिम्मेदारी नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) को मिली है। इसकी शुरुआत हरियाणा की 62 सौ ग्राम पंचायतों से होगी।
विज्ञापन

नेशनल बुक ट्रस्ट के अधिकारी के मुताबिक, सभी ग्राम पंचायतों में लाइब्रेरी बनाई जाएगी। इसमें हर आयु वर्ग के लोगों के आधार पर किताब होंगी। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत इस योजना को शुरू किया जा रहा है। लाइब्रेरी में तो किताबों रखी ही जाएंगी, इसके अलावा ऑनलाइन भी पढ़ने को मिलेंगी। आगामी सालों में डिजिटल लाइब्रेरी भी उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

आजादी के बाद 70 साल के इतिहास को पहली बार जानने का मौका
अभी तक आम लोग किताबों के माध्यम से आजादी से पहले के इतिहास को ही पढ़ते आए हैं। आजादी के बाद 70 सालों में भारत कितना बदला, उसकी सही तस्वीर या जानकारी बेहद कम लोगों के पास होती है। इसलिए सरल भाषा में लिखित किताबों में आजादी के बाद की जानकारी मुहैया कराई जाएगी। इसके अलावा पॉलिसी, आम आदमी के अधिकार, महिलाओं के अधिकार, सीनियर सिटीजन के अधिकार पर आधारित किताब भी उपलब्ध कराई जाएंगी। नेशनल बुक ट्रस्ट 51 भारतीय भाषाओं में किताब तैयार करता है। सीनियर सिटीजन, गृहिणी, ड्रॉपआउट छात्रों को ध्यान में रखकर विशेष किताब भी रखी जाएंगी। वहीं, कृषि, जल संरक्षण, वन, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन आदि पर आधारित किताबें भी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा में मॉडल प्रोजेक्ट
हरियाणा में मॉडल प्रोजेक्ट के तहत लाइब्रेरी बनेंगी। जिन ग्राम पंचायतों में जहां पहले से भवन होंगे, वहां अगले कुछ दिनों में लाइब्रेरी बनाने का काम शुरू हो जाएगा। इसके बाद ग्राम पंचायतों में भवन भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed