{"_id":"60f04fb48ebc3e4dfc76f24b","slug":"lg-anil-baijal-rejects-delhi-govt-proposal-to-appoint-a-panel-of-lawyers-for-the-cases-linked-to-farmers-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: आंदोलनरत किसानों की पैरवी के लिए केजरीवाल सरकार के वकीलों के पैनल पर उपराज्यपाल की ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: आंदोलनरत किसानों की पैरवी के लिए केजरीवाल सरकार के वकीलों के पैनल पर उपराज्यपाल की ना
Thu, 15 Jul 2021 08:39 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 15 Jul 2021 08:39 PM IST
सार
कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों पर दर्ज मामलों अदालत में पैरवी करने के लिए वकीलों का पैनल गठित करना था। उपराज्यपाल ने दिल्ली सरकार की इस सलाह को नकार दिया। इसकी जगह दिल्ली पुलिस के पैनल को मंजूर करने के लिए दिल्ली कैबिनेट सलाह दी है।
विज्ञापन
उपराज्यपाल अनिल बैजल
विस्तार
दिल्ली में एक बार फिर से उपराज्यपाल व केजरीवाल सरकार आमने-सामने है। मसला किसानों आंदोलन से जुड़े केस की सुनवाई के लिए वकीलों के पैनल के गठन करने का है। उपराज्यपाल अनिल बैजल ने दिल्ली सरकार की तरफ से गठित पैनल को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
इसकी जगह दिल्ली पुलिस की ओर से सुझाए गए वकीलों के पैनल पर कैबिनेट की मुहर लगाने पर फैसला लेने को कहा है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस बारे में शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई है।
विज्ञापन
इससे पहले तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों पर दर्ज केस की सुनवाई के लिए केजरीवाल सरकार ने वकीलों का पैनल बनाया था। वहीं, दर्ज मामलों की जांच कर रही दिल्ली पुलिस अपने वकीलों के पैनल की नियुक्त की।
विज्ञापन
लेकिन दिल्ली के गृहमंत्री सत्येंद्र जैन ने दिल्ली पुलिस के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था। इसके बाद सरकारी वकीलों का पैनल बनाकर दिल्ली के गृह मंत्री ने प्रस्ताव उप राज्यपाल के पास भेजा था।
आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि उपराज्यपाल ने दिल्ली सरकार के पैनल को मंजूरी नहीं दी है। इसकी जगह उपराज्यपाल ने दिल्ली सरकार को कहा है कि दिल्ली पुलिस के वकीलों के पैनल को कैबिनेट मंजूरी दे। इसके बाद केजरीवाल सरकार ने शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। इसमें वकीलों के पैनल पर चर्चा होगी और इस बारे में फैसला किया जाएगा।
दिल्ली सरकार के वकीलों की हो चुकी तारीफ
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के उपराज्यपाल और दिल्ली के गृहमंत्री के बीच बीते दिनों एक वर्चुअल बैठक हुई थी। इसमें उपराज्यपाल यह स्वीकारा था कि दिल्ली सरकार द्वारा नियुक्त किए गए पब्लिक प्रॉसिक्यूटर बहुत अच्छा काम कर रहे हैं और बहुत काबिल हैं। दिल्ली सरकार के वकील अच्छे से केस लड़ रहे हैं। दिल्ली सरकार के वकीलों के खिलाफ कोई शिकायत नहीं है।