फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Less than 2500 infected after 52 days in Delhi

दिल्ली में 52 दिन बाद 2500 से कम संक्रमित, 2260 पर आया आंकड़ा, 182 मौतें

Sun, 23 May 2021 03:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 23 May 2021 03:56 AM IST
सार

  •  24 घंटे में 2260 मरीजों में कोरोना की पुष्टि
  • संक्रमण के मामलों में गिरावट आने से बड़ी राहत

विज्ञापन
Less than 2500 infected after 52 days in Delhi
demo pic - फोटो : prayagraj

विस्तार

राजधानी में हर नए दिन के साथ कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में गिरावट आ रही है। शनिवार को 52 दिन बाद 2500 से कम मामले आए हैं। इसके साथ ही संक्रमण दर भी घटकर 4 फीसदी से कम हो गई है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 6453 मरीज स्वस्थ हुए और 2260 संक्रमित मिले। इससे पहले 31 मार्च को 1876 मामले आए थे। दिल्ली में अब कुल संक्रमितों की संख्या 14,15,219 हो गई है। इनमें से 13,60,898  स्वस्थ हो चुके हैं। शनिवार को 182 लोगों की मौत हुई। इस महामारी से अब तक कुल 23,013 मौत हो चुकी है। मृत्युदर बढ़कर 1.63 फीसदी हो गई है। कुल संक्रमण दर 7.58 फीसदी है। सक्रिय मामले घटकर 31,308 हो गए हैं। इनमें से अस्पतालों में 10,501 और कोविड केयर केंद्रों में 487 मरीज भर्ती हैं। होम आइसोलेशन में 18,060 रोगियों का इलाज हो रहा है।
विज्ञापन


विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में  63,155 सैंपल की जांच हुई। इनमें आरटीपीसीआर से 43,061 और रैपिड एंटीजन से 20,094 टेस्ट हुए। इस दिन कि संक्रमण दर 3.58 फीसदी रही। अभी तक 1 करोड़ 86 लाख 59 हजार लोगों की जांच हो चुकी है। कंटेनमेंट जोन 48,424 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऐसे घट रहे मरीज
तारीख    संक्रमित
01मई    25,219
03    18,043
06    19,133
09    13,336
12    13,287
15    6430
18    4482
22    2260
नोट : आंकड़े स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed