{"_id":"64652c8dc010eabe2f0f6066","slug":"lawyers-strike-in-saket-court-today-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : अधिवक्ता की पिटाई के विरोध में आज हड़ताल पर रहेंगे साकेत कोर्ट के वकील, वादी ले सकेंगे सुनवाई में भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : अधिवक्ता की पिटाई के विरोध में आज हड़ताल पर रहेंगे साकेत कोर्ट के वकील, वादी ले सकेंगे सुनवाई में भाग
Thu, 18 May 2023 01:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 18 May 2023 01:05 AM IST
सार
एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद शर्मा ने सर्कुलर जारी कर कहा है कि 16 मई को तिगरी पुलिस स्टेशन में अधिवक्ता सचिन गुप्ता के साथ पुलिस अधिकारियों ने मारपीट की है। इसके विरोध में वकील बृहस्पतिवार को काम नहीं करेंगे।
विज्ञापन
saket court
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एक वकील के साथ पुलिस द्वारा मारपीट करने के विरोध में साकेत कोर्ट के वकीलों ने 18 मई को अदालती काम का बहिष्कार करने का फैसला किया है। साकेत बार एसोसिएशन ने इसको लेकर एक सर्कुलर जारी किया है।
विज्ञापन
एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद शर्मा ने सर्कुलर जारी कर कहा है कि 16 मई को तिगरी पुलिस स्टेशन में अधिवक्ता सचिन गुप्ता के साथ पुलिस अधिकारियों ने मारपीट की है। इसके विरोध में वकील बृहस्पतिवार को काम नहीं करेंगे।
विज्ञापन
इस आलोक में एसोसिएशन के सदस्यों से अनुरोध किया गया है कि वे काम से दूर रहने के आह्वान में सहयोग करें। सर्कुलर में स्पष्ट किया गया है कि वादियों को अदालत के समक्ष सुनवाई में भाग लेने की अनुमति है।
विज्ञापन