फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Lakhs of rupees withdrawn from Fufas account by breaking in Delhi Police arrested

Delhi: कर्ज चुकाने के लिए फूफा के अकाउंट में लगाई सेंध, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 07 Nov 2022 09:25 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 07 Nov 2022 09:25 PM IST
सार

आरोपी की पहचान बादशाहपुर, सिरहौली, लोनी निवासी राहुल बैंसला के रूप में हुई है। उत्तरी जिला साइबर थाना पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
Lakhs of rupees withdrawn from Fufas account by breaking in Delhi Police arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में कर्ज चुकाने के लिए एक युवक ने अपने ही बीमार फूफा के अकाउंट में सेंध लगा ली। आरोपी ने एक साल के अंदर धीरे-धीरे फूफा के खाते से 2.45 लाख रुपये निकाल लिए, लेकिन पुलिस से शिकायत करने पर उसका भेद खुल गया। आरोपी की पहचान बादशाहपुर, सिरहौली, लोनी निवासी राहुल बैंसला के रूप में हुई है। उत्तरी जिला साइबर थाना पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


उत्तरी जिला के पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि पिछले दिनों उनकी टीम को नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल के जरिये साइबर ठगी की शिकायत मिली थी। शिकायतकर्ता विश्वास ने बताया कि उसके पिता दिल्ली जलबोर्ड से रिटायर हैं। फिलहाल वह लकवाग्रस्त हैं। किसी ने उनके खाते में सेंध लगाकर 2.45 लाख रुपये निकाल लिए। शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने 15 अक्तूबर को मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने सबसे पहले उस खाते ही पड़ताल की जहां रुपया ट्रांसफर हुआ था। पता चला कि विश्वास के पिता के बैंक खाते से रुपये निकलकर उसके ही कजिन के पेटीएम खाते में गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने पूछताछ के लिए आरोपी राहुल बैंसला को हिरासत में लिया। बाद में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि वह वर्ष 2011 से 2021 तक अपने फूफा के घर पर रहकर पढ़ा। इस दौरान उसके फुफेरे भाई विश्वास ने अपने एक दोस्त को एक लाख रुपये राहुल के जानकार से दिलवाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन रुपये लेने वाले युवक ने रुपये नहीं दिए। चूंकि मामले की जिम्मेदारी राहुल ने ली थी, उस लिए उसे रुपये चुकाने पड़े। उसने रुपयों का इंतजाम करने के लिए अपने फूफा के खाते को पेटीएम से लिंक कर लिया। इसके बाद धीरे-धीरे फूफा के खाते से करीब 2.45 लाख रुपये निकाल लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed