फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Ladma student Padma Angamo becomes brand ambassador of 'Khushi'

लद्दाख की छात्रा पद्मा आंगमो बनीं ‘खुशियों’ की ब्रांड एंबेसडर

Tue, 09 Mar 2021 12:59 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Ladma student Padma Angamo becomes brand ambassador of 'Khushi'
पद्मा आंगमो - फोटो : Ashram
नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर लद्दाख स्थित कारगिल के नवोदय विद्यालय की छात्रा पद्मा आंगमो को ‘खुशियों’ की ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की। केंद्रीय मंत्री ने गार्गी नोडियाल, आर्या मनोज, धुव्र पटेल और आराधना समेत कई छात्राओं से बात की। छात्राओं ने अपने संदेश में बेटियों को शिक्षित करने पर जोर दिया। उनका मानना था कि यदि एक बेटी शिक्षित होती है तो पूरा परिवार और समाज शिक्षित होगा, इसलिए बेटे-बेटी में भेदभाव भुलाकर दोनों को समान रूप से आगे बढ़ने का मौका दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कार्यक्रम में सीबीएसई के 50 स्कूलों की 120 ग्राफिक कॉमिक्स का विमोचन भी किया। इन कॉमिक्स में तीसरी से 12वीं कक्षा तक के 12 विषयों को शामिल किया गया है। यह शैक्षणिक सामग्री के पुनर्निर्माण के साथ जीवन कौशल और लैंगिक संवेदनशीलता, महिला सशक्तीकरण और नैतिक शिक्षा की बारीकियों पर फोकस है।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने छात्राओं से कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा है कि दुनिया में कहीं भी हमारे देश जैसी पवित्र, स्वतंत्र, आत्मनिर्भर तथा सहृदय महिलाएं नहीं हैं। यह महिलाएं ही हैं जो इस देश की आत्मा और जीवन हैं। सीखने की सभी पद्धतियों और संस्कृति का केंद्र इन महिलाओं में ही निहित है, इसीलिए हमारे देश में स्त्री देवी, मातृशक्ति एवं प्रकृति का प्रतीक है। इनके माध्यम से समृद्धि, सृजनात्मकता, सामंजस्य और खुशहाली का आगाज होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed