फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Covid 19 did not reach community level Will know today

दिल्ली : सामुदायिक स्तर तक तो नहीं पहुंचा Covid-19, पता चलेगा आज  

Tue, 09 Jun 2020 04:40 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Tue, 09 Jun 2020 04:40 AM IST
विज्ञापन
Covid 19 did not reach community level Will know today
कोरोना (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
दिल्ली में कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते संक्रमण के बीच आंशका बन रही है कि कहीं कोविड-19 कम्युनिटी लेवल तक तो नहीं फैल गया है। उपराज्यपाल अनिल बैजल इस हालात का पता लगाने के लिए मंगलवार को राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ बैठक करेंगे। प्राधिकरण की बैठक में अगर संक्रमण के कम्युनिटी लेवल पर जाने के प्रमाण मिलते हैं तो कोरोना वायरस के खिलाफ चल रही मौजूदा लड़ाई के पूरी रणनीति बदल जाएगी। 
विज्ञापन


दिल्ली सरकार नए सिरे से इस दिशा में काम करेगी। इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबीयत खराब होने से मंगलवार की प्राधिकरण की बैठक पर संशय खड़ा हो गया था। लेकिन सोमवार दोपहर बाद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने स्पष्ट किया कि वह मुख्यमंत्री की जगह बैठक में हिस्सा लेंगे। इसकी अध्यक्षता उपराज्यपाल करेंगे, जबकि मुख्यमंत्री उपाध्यक्ष होते हैं। मंगलवार की प्राधिकरण की बैठक बेहद अहम है। इसमें मौजूदा हालात का आकलन करने के बाद तय होगा कि संक्रमण सामुदायिक स्तर पर पहुंचा गया है या नहीं। 
विज्ञापन


अगर संक्रमण कम्युनिटी स्तर पर चल गया है तो उससे निपटने की रणनीति भी बैठक में तैयार होगी। मनीष सिसोदिया ने बताया कि दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। मौजूदा हालात पर चर्चा के लिए मंगलवार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक होनी है। इसमें इस बात पर चर्चा होनी है कि अगर दिल्ली में संक्रमण सामुदायिक स्तर तक पहुंच गया है तो उससे निपटने की रणनीति कैसे होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिसोदिया के मुताबिक, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबीयत ठीक नहीं है। उनके गले मे कफ है। उनका कल कोरोना का टेस्ट होना है और कोई मीटिंग भी नही कर रहे हैं। इसलिए मुख्यमंत्री ने दिल्ली सरकार की तरफ से उनको बैठक में शामिल होने के लिए अधिकृत किया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed