फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Kisan tractor rally will begin with after Guru Granth Sahib path

किसान गणतंत्र परेड के लिए सजाए गए ट्रैक्टर-ट्रॉलियां, गुरु ग्रंथ साहिब के पाठ के साथ मार्च की होगी शुरुआत

Tue, 26 Jan 2021 01:02 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 26 Jan 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Kisan tractor rally will begin with after Guru Granth Sahib path
ट्रैक्टर परेड की तैयारी में जुटे किसान - फोटो : amar ujala

गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड के लिए किसानों ने कमर कस ली है। सिंघु, टीकरी ओर गाजीपुर बॉर्डर पर परेड के लिए आखिरी क्षण की तैयारियों में किसान सोमवार को पूरे दिन व्यस्त दिखे। मंगलवार को परेड का एक अहम हिस्सा ट्रैक्टर टॉली पर झांकी होगी। शुरुआती ट्रॉली में गुरु ग्रंथ साहिब के पवित्र पाठ किया जाएगा, जिसके लिए वाहनों को फूलों से सजाया गया। इस दौरान कुछ कलाकारों की कृषि से जुड़े पोस्टर भी प्रदर्शित करने की तैयारी की गई। 

विज्ञापन


झांकी में शहीद बाबा दीप सिंह, बाबा बंदा सिंह बहादुर और गुरु तेग बहादुर जैसे सिख नेताओं के पोस्टर ट्रॉलियों पर लगाए गए तो इस दौरान प्रसाद वितरण भी किया जाएगा। 
विज्ञापन


सिंघु बॉर्डर पर मौजूद एक स्वयंसेवक जरनैल सिंह ने बताया कि इस पवित्र वाहन के पीछे सभी ट्रैक्टर होंगे। अखिल भारतीय किसान सभा(पंजाब)के सहायक सचिव कश्मीर सिंह ने कहा कि सरकार की ओर से किसानों को तीन मार्ग उपलब्ध कराए हैं। इनपर ही शांतिपूर्ण परेड निकालेंगे। रैली में दिखाया जाएगा कि भारत के किसानों की दशा और कृषि से संबंधित गतिवधियों को जीवंत रूप में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वराज अभियान के प्रवक्ता जयकिशन ने कहा कि ट्रैक्टर मार्च दोपहर 12 बजे शुरू होगी। अगर वाहनों की संख्या अधिक हुई तो बुधवार को भी रैली जारी रहने की उम्मीद है। इस दौरान कुछ ट्रैक्टर पर आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। 



संगरूर के कलाकार परमिंदर सिंह ने कहा कि मैं एक किसान परिवार से हूं, इसलिए अपनी एक पेंटिंग के जरिये एकजुटता को पेश करेंगे। इसमें एक काले सांप को प्रदर्शित किया गया है, ताकि अहसास हो सके कि किसानों का दम कैसे घुट रहा है। उन्होंने कहा कि अगर कानून वापस नहीं लिए गए तो इसे कार के ऊपर या ट्रॉली में रखेंगे। 

सिंघु बॉर्डर पर ट्रैक्टर मार्च में शामिल होने से पहले वाहनों को झंडों से सजाया गया। सभी ट्रैक्टर पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ संगठनों के भी झंडे लगाए गए ताकि परेड के दौरान इनकी खूबसूरती दिख सके। किसान बलकार सिंह ने कहा कि तीनों कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान दिल्ली में प्रवेश नहीं करेंगे और इसकी शुरुआत आधिकारिक गणतंत्र दिवस परेड के समापन के बाद ही होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed