फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Killing of teenager to avenge slap, several pieces

थप्पड़ का बदला लेने के लिए किशोर की हत्या, कई टुकड़े किए

Sun, 06 Oct 2019 01:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Killing of teenager to avenge slap, several pieces
नई दिल्ली। गीता कॉलोनी इलाके में तीन साल पहले मारे थप्पड़ का बदला लेने के लिए कुछ लड़कों ने 17 साल के किशोर की पत्थर से वारकर हत्या कर दी। बाद में शव के कई टुकड़े कर यमुना खादर में दफना दिए, लेकिन अगले ही पुलिस ने छानबीन के दौरान आरोपियों को तमंचे के साथ पकड़ा, तो पूछताछ में उन्होंने हत्या करने की बात कुबूल की। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर यमुना खादर से शव बरामद कर लिया। पुलिस ने मामले में अब तक कुल छह लड़कों को पकड़ा है। जिला पुलिस उपायुक्त अमित कुमार का कहना है कि आरोपियों की उम्र का पता लगाया जा रहा है, इनके नाबालिग होने की संभावना है।
विज्ञापन

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त अमित कुमार ने बताया कि शुक्रवार को एसडीएम ऑफिस (गीता कॉलोनी) के पास पुलिस ने चार लड़कों को संदिग्ध हालात घूमते हुए देखा। पुलिस ने पूछताछ की, तो लड़कों ने बताया कि वह लूटपाट या झपटमारी की फिराक में थे। आरोपियों की तलाशी ली गई तो उनके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। सख्ती से पूछताछ के दौरान एक लड़के ने बताया कि उसने दो साथियों के साथ मिलकर झील (गीता कॉलोनी) निवासी प्रिंस भारद्वाज (17) की हत्या कर दी है। आरोपी ने बताया कि उसके दोस्त का तीन साल पहले प्रिंस से झगड़ा हुआ था, प्रिंस ने उसे थप्पड़ मार दिया था।
विज्ञापन

इसी का बदला लेने के लिए आरोपी प्रिंस को यमुना खादर में बहाने से ले गया। वहां पत्थर से वारकर पहले उसकी हत्या की गई। बाद में शव के चापड़ से कई टुकड़े कर दिए। शव को यमुना खाद में दफना दिया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी की निशानदेही पर दो और लड़कों को दबोच लिया। बाद में आरोपियों की निशानदेही पर प्रिंस का शव यमुना खादर से बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed