फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Kidnapped teenager freed from Naxal affected area of ??Bihar

अगवा किशोरी को बिहार के नक्सल प्रभावित क्षेत्र से कराया मुक्त

Mon, 12 Jul 2021 01:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Kidnapped teenager freed from Naxal affected area of ??Bihar
नई दिल्ली। बाहरी उत्तरी जिले की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने नरेला औद्योगिक क्षेत्र से अगवा एक किशोरी को बिहार के नक्सल प्रभावित क्षेत्र जमुई से सुरक्षित मुक्त करा लिया है। पुलिस ने अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि 12 अक्तूबर, 2020 को नरेला औद्योगिक क्षेत्र के सोनठ गांव निवासी एक शख्स ने 17 वर्षीय बेटी के अगवा होने की शिकायत थाने में दी थी। उसने बताया कि उसकी बेटी पड़ोस में रहने वाली 12 साल की बच्ची के साथ गायब है। पुलिस ने किशोरी और बच्ची की तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लगा। किशोरी के पिता ने हाईकोर्ट से गुहार लगाई। कोर्ट के निर्देश पर जिले की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई। निरीक्षक राजेश मलिक के नेतृत्व में पुुलिस टीम ने जांच शुरू की।
विज्ञापन

छानबीन में पता चला कि किशोरी को इलाके के ही उमेश पासवान ने अगवा किया है। पुलिस को पता चला कि उमेश मूलरूप से बिहार के नक्सल प्रभावित इलाके जमुई का निवासी है। पुलिस टीम ने जमुई में छापा मारा, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इस बीच 20 फरवरी, 2021 को पुलिस ने किशोरी के साथ गई 12 साल की बच्ची को दिल्ली से सकुशल ढूंढ लिया, साथ ही अपहरणकर्ता नाबालिग को भी पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद पुलिस टीम किशोरी की तलाश में फिर से जमुई गई, जहां पुलिस ने चंदर मंडी थाना प्रभारी की मदद से स्थानीय स्तर पर किशोरी की तलाश की और जमुई के रायचोर गांव में छापा मारा, जहां से पुलिस ने किशोरी को सकुशल मुक्त करा लिया और अपहरणकर्ता उमेश को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed