फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Kejriwal will take to the road today against the central bill

केंद्रीय बिल के खिलाफ आज सड़क पर उतरेंगे केजरीवाल

Wed, 17 Mar 2021 01:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
Kejriwal will take to the road today against the central bill
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी लोकसभा में सोमवार को पेश किए गए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (संशोधन) विधेयक-2021 के खिलाफ सड़क पर संघर्ष करेगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में बुधवार को जंतर-मंतर पर पूरी पार्टी प्रदर्शन करेगी। इसमें दिल्ली की पूरी कैबिनेट, आप विधायक व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। इस मौके पर केंद्रीय विधेयक की मुखालफत करने के साथ उसे वापस लेने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। दिल्ली सरकार की इस मसले में कोशिश केंद्र सरकार को बैकफुट पर लाने की होगी।
विज्ञापन

दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भाजपा की केंद्र सरकार संसद में बिल लाकर दिल्ली की चुनी सरकार को कमजोर करने की साजिश कर रही है। इस बिल के पास होने के बाद दिल्ली की सारी कार्यकारी शक्तियां उपराज्यपाल के पास चली जाएंगी। इससे दिल्ली सरकार के देशभक्ति बजट में लाए गए सभी प्रस्तावों को लागू करने का फैसला उनकी मेहरबानी पर होगा।
विज्ञापन

राय के मुताबिक, दिल्ली विधानसभा में मिली करारी हार, एमसीडी उपचुनाव में जीरो सीट मिलने और दिल्ली से लेकर गुजरात तक आप के बढ़ते जनसमर्थन से भाजपा परेशान है। केंद्र सरकार अलोकतांत्रिक तरीके से दिल्ली को पुन: नियंत्रित करने की कोशिश रही है। गोपाल राय ने ने कहा कि सोमवार को संसद में पेश संशोधन बिल से इस बात को दिखा रहा है कि भाजपा की मंशा क्या है?
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि जब से अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने काम करना शुरू किया था, उस समय गृह मंत्रालय की तरफ से एक आदेश जारी किया गया और दिल्ली सरकार के काम की रफ्तार को ठप करने के लिए सारी शक्तियां उपराज्यपाल को दे दी गई। दिल्ली सरकार की सभी फाइलें एलजी के जरिये केंद्र सरकार ने एलजी हाउस में मंगा कर स्टोर करा लिया। इस पर शुंगलू कमिटी बनाई गई। लंबे समय तक फाइलों पर बैठकर काम को ठप किया गया। दिल्ली के अंदर मोहल्ला क्लीनिक बनाने के प्रस्ताव पर कई साल तक देर किया गया, सीसीटीवी कैमरा की फाइल को लेकर उपराज्यपाल हाउस बैठ गया। इसके लिए मुख्यमंत्री समेत उनके चार मंत्रियों को राजनिवास में बैठना पड़ा था।

गोपाल राय के मुताबिक, जिस तरह से केंद्र सरकार अलोकतांत्रिक तरीके से दिल्ली को नियंत्रित करने की तरफ बढ़ रही है, आप उसके खिलाफ सड़क पर भी इसके खिलाफ आंदोलन चलाएगी। बुधवार दोपहर दो बजे से जंतर-मंतर पर आप कार्यकर्ता, पार्षद, विधायक, मंत्री और सांसद सभी इस विरोध-प्रदर्शन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी इस प्रदर्शन का हिस्सा बनेंगे। इससे इस लोकतंत्र विरोधी केंद्र सरकार के समक्ष जनता की आवाज को, जनता की चुनी हुई दिल्ली सरकार को अप्रत्यक्ष तौर पर खत्म करके निष्क्रिय करने की जो कोशिश की जा रही है, उसके खिलाफ लड़ाई को आगे बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed