गोवा में केजरीवाल बोले: हिंदू हूं इसलिए जाता हूं मंदिर, किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए
दो दिवसीय दौरे पर आए आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक एक सवाल का जवाब दे रहे थे कि क्या वे मंदिर जाकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' में संलिप्त हो रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने भंडारी समुदाय से भी मुलाकात की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि वे मंदिर जाते हैं क्योंकि वे हिंदू हैं और किसी को इसपर आपत्ति नहीं होनी चाहिए। यहां दो दिवसीय दौरे पर आए आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक एक सवाल का जवाब दे रहे थे कि क्या वे मंदिर जाकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' में संलिप्त हो रहे हैं।
केजरीवाल ने कहा, ''क्या आप मंदिर जाते हैं? मैं भी मंदिर जाता हूं। मंदिर जाने में कुछ भी गलत नहीं है। वहां जाने पर आपको शांति मिलती है। उनकी (सॉफ्ट हिंदुत्व का आरोप लगाने वाले) क्या आपत्ति है? इसमें आपत्ति क्यों होनी चाहिए? मैं मंदिर जा रहा हूं क्योंकि मैं एक हिंदू हूं। मेरी पत्नी गौरीशंकर मंदिर जाती हैं।''
उनसे जब गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के उस बयान पर पूछा गया, जिसमें उन्होंने कहा था कि आप पार्टी तीर्थ स्थलों की यात्रा कराने जैसी गोवा सरकार की योजनाओं की नकल कर रही है, तो उन्होंने दावा किया कि गोवा सरकार वास्तव में उनकी योजना की नकल कर रही है।
केजरीवाल ने कहा, ''मैं कहूंगा कि प्रमोद सावंत हमारी नकल कर रहे हैं। जब मैंने कहा कि हम फ्री बिजली देंगे तो उन्होंने पानी फ्री कर दिया। जब मैंने कहा कि हम रोजगार भत्ता देंगे तो उन्होंने लगभग 10,000 नौकरियों की घोषणा कर दी और जब मैंने तीर्थ स्थलों की बात की तो उन्होंने अपनी योजना की घोषणा कर दी।''
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने इस दौरान भंडारी समुदाय से भी मुलाकात की। उन्होंने मजदूर संघवादी और खनन आंदोलन नेता पुती गाओंकर को पार्टी में शामिल कराया।