फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Kejriwal on Satyendar Jain Kejriwals clean chit to Jain said he investigated all his papers told all the cases to be fake

Kejriwal on Satyendar Jain: जैन को केजरीवाल की क्लीन चिट, कहा- उनके सभी कागजों की उन्होंने की जांच, सारे केस को बताया फर्जी

Wed, 01 Jun 2022 06:19 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 01 Jun 2022 06:19 AM IST
सार

केजरीवाल के मुुताबिक, उन्होंने सत्येंद्र जैन के सारे कागज खुद देखे हैं। खुद को पढ़ा-लिखा और कानून का जानकार बताते हुए केजरीवाल ने कहा कि सत्येंद्र जैन के ऊपर लगाए गए सारे आरोप फर्जी हैं। केवल राजनीतिक कारणों से उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Kejriwal on Satyendar Jain Kejriwals clean chit to Jain said he investigated all his papers told all the cases to be fake
अरविंद केजरीवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के दूसरे दिन मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगी का बचाव किया। उन्होंने जैन पर लगे सभी आरोपों को फर्जी बताते हुए गिरफ्तारी के पीछे की वजह को सियासी बताया है। मुख्यमंत्री का दावा है कि जैन पर लगे आरोपों में अगर थोड़ी भी सच्चाई होती तो उन्होंने खुद ही जैन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की होती। इसके हक में उन्होंने हाल में ही पंजाब सरकार की आप सरकार के एक मंत्री और 2015 में दिल्ली के मंत्री की बर्खास्तगी का उदाहरण भी दिया। उनके जल्द ही बाइज्जत बरी होने की बात करते हुए केजरीवाल ने जैन को कट्टर देशभक्त, ईमानदार, बेहद साहसी बताया।

विज्ञापन


केजरीवाल ने मंगलवार दोपहर बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने सत्येंद्र जैन के मामले से जुड़े सारे कागज देखे हैं। सभी मामले पूरी तरह से फर्जी हैं। आम आदमी पार्टी (आप) के लोग कट्टर ईमानदार और देश भक्त लोग हैं। आप के लोग भ्रष्टाचार को देश के साथ गद्दारी मानते हैं। हम सिर कटा सकते हैं, पर भ्रष्टाचार नहीं करेंगे। देश के साथ कभी गद्दारी नहीं करेंगे। पंजाब का उदाहरण देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी कुछ दिन पहले पंजाब में अपने ही एक मंत्री को खुद बर्खास्त करके जेल भेज दिया। किसी को भी उनके भ्रष्टाचार का पता नहीं था। पार्टी चाहती तो पूरा मामला दबा सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं किया। देश के साथ गद्दारी नहीं की। हम लोग अपनी आत्मा का सौदा नहीं करते। इस दौरान उन्होंने 2015 में दिल्ली के खाद्य मंत्री की बर्खास्तगी का भी जिक्र किया।
विज्ञापन

 
केजरीवाल के मुुताबिक, उन्होंने सत्येंद्र जैन के सारे कागज खुद देखे हैं। खुद को पढ़ा-लिखा और कानून का जानकार बताते हुए केजरीवाल ने कहा कि सत्येंद्र जैन के ऊपर लगाए गए सारे आरोप फर्जी हैं। केवल राजनीतिक कारणों से उन्हें गिरफ्तार किया गया है। केजरीवाल के बताया कि अभी तक आप के कई विधायकों पर कई-कई झूठे केस किए, लेकिन सारे कोर्ट से छूटकर वापस आ गए। अंत में तो सच्चाई की ही जीत होती है। मेरे ऊपर भी इन्होंने न जाने कितने केस किए। मेरे ऊपर इन्होंने कितनी बार रेड करवाई, लेकिन कुछ नहीं मिला। अंत में तो सत्येंद्र जैन भी छूट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी शहीद भगत सिंह के आदर्शों पर चलती है। भगत सिंह देश और सच्चाई के लिए शहीद हो गए। देश के लिए, समाज के लिए जेल जाना दूषण नहीं होता, भूषण होता है। आप का हर कार्यकर्ता जेल जाने के लिए और अपनी जान कुर्बान करने के लिए तैयार रहता है। उन्होंने कहा कि वह समझ सकते हैं कि जैन की धर्मपत्नी और उनके बच्चों पर क्या गुजर रही होगी? साथ ही ढाढस भी बंधाया कि जैन बहुत साहसी है। उन्होंने पूरी दुनिया को मोहल्ला क्लीनिक का मॉडल दिया है। उन्होंने पूरे देश को एक बेहद शानदार स्वास्थ्य का मॉडल दिया है, जहां पर सबका इलाज फ्री होता है। उन सब करोड़ों लोगों की दुआएं उनके साथ हैं, जिनका उन्होंने फ्री में इलाज करवाया है। ऐसे शख्स पर पूरे देश को गर्व है और भगवान उनके साथ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed