फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Keeping in mind the convenience of passengers Railways will run special trains on various routes

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रख रेलवे विभिन्न रूट पर चलाएगी स्पेशल ट्रेनें

Tue, 19 Jan 2021 05:28 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 19 Jan 2021 05:28 AM IST
विज्ञापन
Keeping in mind the convenience of passengers Railways will run special trains on various routes
स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर धीरे-धीरे ही सही ट्रेनें संचालित होनी शुरू हो गई है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रख विभिन्न रूट पर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इनमें मुख्य रूप से सराय रोहिल्ला-जयपुर, दिल्ली जंक्शन-श्रीगंगानगर, पोरबंदर-मुजफ्फरपुर, छपरा-गोमती नगर, जबलपुर-निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन शामिल है। 

दिल्ली-जयपुर स्पेशल (09731/09732) प्रतिदिन चलेगी। तत्काल प्रभाव से 31 जनवरी तक से ट्रेन संख्या 09731 जयपुर से दिल्ली सराय रौहिल्ला के लिए चलेगी। ट्रेन संख्या 09732 दिल्ली सराय रौहिल्ला से दोपहर 2:45 बजे चलेगी। मार्ग में गांधीनगर, जयपुर, गेटोर, दौसा, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी, गुरुग्राम व दिल्ली छावनी स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 04727/04728 श्रीगंगानगर-दिल्ली जंक्शन-श्रीगंगानगर के बीच दैनिक स्पेशल ट्रेन चलेगी। दिल्ली जंक्शन से श्रीगंगानगर के लिए तत्काल प्रभाव से यह ट्रेन शाम 6 बजे चलेगी। 
विज्ञापन


इसी तरह ट्रेन संख्या 02195/02196 जबलपुर-निजामुद्दीन-जबलपुर महाकौशल प्रतिदिन चलेगी। महाकौशल निजामुद्दीन से 22 जनवरी से चलेगी। यह ट्रेन निजामुद्दीन से दोपहर 2:33 बजे प्रतिदिन चलेगी। मार्ग में सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, जैतवार, मझगांव, ओहन, चित्रकूट, अत्तरा, बांदा, मोहबा, बेला ताल, हरपालपुर, मऊरानीपुर, झांसी, दतिया, डबरा, ग्वालियर, मुरैना, धौलपुर, आगरा छावनी, राजाकी मंडी, मथुरा जंक्शन, कोसी कलां, बल्लभगढ़ व फरीदाबाद स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 01221/01222 सीएसटी मुम्बई-निजामुद्दीन-सीएसटी मुम्बई सप्ताह में 4 दिन तत्काल प्रभाव से चलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा ट्रेन संख्या 05114/05113 छपरा कचहरी-गोमती नगर प्रतिदिन चलेगी। 27 जनवरी से यह ट्रेन छपरा से चलेगी व 28 जनवरी से गोमती नगर से चलेगी। मार्ग में यह ट्रेन मरहोरा, मसरक, दिगवाह दुबौली, गोपालगंज, थावे, तमकुही रोड, धूदही, पडरौना, रामकोला, कप्तानगंज, गोरखपुर, बस्ती, मनकापुर, गोंडा व बाराबंकी स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।ट्रेन संख्या 09269/09270 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर-पोरबंदर वाया दिल्ली स्पेशल सप्ताह में 2 दिन चलेगी। 


ट्रेन संख्या 09269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर 21 जनवरी से चलेगी। दिशा में ट्रेन संख्या 09270 मुजफ्फरपुर-पोरबंदर 24 जनवरी से अग्रिम सूचना तक चलेगी। मार्ग में जामनगर, हापा, राजकोट, वांकानेर, सुरेन्द्रनगर, वीरमगांव, अम्बरी रोड, पालनपुर, आबूरोड, मारवाड जंक्शन, ब्यावर, अजमेर, जयपुर, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी, गकुडगांव, दिल्ली छावनी, दिल्ली सराय रौहिल्ला, दिल्ली जंक्शन, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, गोंडा, गोरखपुर, सिसवा बाजार, बागाह, नरकटियागंज, बेतिया, सगौली, बापूधाम मोतिहारी, चकिया व मेहसी स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed