फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Kasturba Gandhi Hospital doctors end strike

कस्तूरबा गांधी अस्पताल के डॉक्टरों ने खत्म की हड़ताल

Wed, 17 Mar 2021 01:49 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
Kasturba Gandhi Hospital doctors end strike
नई दिल्ली। कस्तूरबा गांधी अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों ने दो दिन से जारी हड़ताल को मंगलवार को खत्म कर दिया। उत्तरी निगम के महापौर की ओर से वेतन जारी करने का आश्वासन मिलने के बाद डॉक्टरों ने यह कदम उठाया।
विज्ञापन

अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि शनिवार और सोमवार को दो दिन डॉक्टरों ने अस्पताल में हड़ताल की थी। मंगलवार को भी प्रदर्शन जारी था। इस बीच उत्तरी निगम के महापौर जय प्रकाश ने अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों के एसोसिएशन के साथ बैठक की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी डॉक्टरों के खाते में एक महीने का वेतन आ जाएगा। इस माह के आखिर तक पूरे तीन माह का वेतन भी जारी कर दिया जाएगा। डॉ. सुनील ने कहा कि महापौर के आश्वासन के बाद हड़ताल खत्म कर दी गई है। इस मामले में उत्तरी नगर निगम के महापौर जय प्रकाश ने कहा कि बीते शुक्रवार को ही रेजिडेंट डॉक्टरों का एक माह का वेतन जारी कर दिया गया था, लेकिन बैंक कर्मियों की हड़ताल के कारण वेतन की रकम डॉक्टरों के खाते में नही पहुंच सकी थी। उन्होंने कहा कि अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टरों का बकाया वेतन भी इस माह के अंत तक जारी कर दिया जाएगा। इस दौरान ओपीडी के अलावा अन्य सभी सेवाओं को बंद किया गया था। इससे मरीजों को काफी परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed