फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   JNU has several mechanisms to prevent corona infection

जेएनयू में कोरोना संक्रमण से बचाव की कई व्यवस्थाएं, बनाई गई रेस्पांस टीम

Sun, 25 Apr 2021 12:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 25 Apr 2021 12:26 AM IST
सार

  • चीफ मेडिकल ऑफिसर और एसडीएम के सुझाव के तहत हो रहा काम

विज्ञापन
JNU has several mechanisms to prevent corona infection
जेएनयू - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि संक्रमण से बचाव को देखते हुए पहले ही कैंपस में कोरोना जांच कैम्प और टीकाकरण मेला चलाया गया था। इसके लिए एसडीएम से लगातार बात जारी थी।

विज्ञापन


 विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एम जगदीश कुमार के ओएसडी प्रो हीरामणि त्रिपाठी की ओर से शनिवार शाम को सूचना जारी की गई है। इसमें लिखा है कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों, शिक्षको, कर्मचारियों समेत उनके परिजनों की सुरक्षा चाहता है। इसीलिए अक्तूबर में कैंपस खोलने के बाद से लगातार काम हो रहा है। जेएनयू चीफ मेडिकल ऑफिसर के दिशा- निर्देश के तहत संक्रमितो के लिए हर तरह की वयवस्था की जा रही है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए एक कोविड रेस्पांस टीम बनाई गई है और कैंपस के अंदर कई तरह की व्यवस्थाएं की गई हैं।
विज्ञापन


कैंपस में कोविड सेन्टर बनाने का विरोध
कैंपस में कोविड 19 सेंटर बनाने का विरोध भी शुरू हो गया है। छात्र, शिक्षक, कर्मचारियों के अलावा आवासीय परिसर में रहने वाले परिवार इसका विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि उनकी जिंदगी से खिलवाड़ नही होना चाहिए। इसलिए कैंपस में कोई कोविड सेंटर न खोला जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed