फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   JNU: Campus open for all students of 2020 session

जेएनयू: 2020 सत्र के सभी छात्रों के लिए कैंपस खुला, कोविड प्रोटोकॉल जरूरी

Fri, 08 Oct 2021 03:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 08 Oct 2021 03:27 AM IST
सार

छात्रों के 27 दिन से चल रहे सत्याग्रह के चलते विश्वविद्यालय प्रशासन ने दी राहत। चरणबद्ध तरीके से पीएचडी, स्नातकोत्तर, बीएससी, आयुर्वेद के छात्र क्लास आएंगे।

विज्ञापन
JNU: Campus open for all students of 2020 session
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय,नई दिल्ली - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रशासन ने बृहस्पतिवार को चरणबद्ध तरीके से विभिन्न डिग्री प्रोग्राम के छात्रों को कैंपस आने की अनुमति दे दी है। जेएनयू कैंपस में एबीवीपी जेएनयू की अध्यक्षता में पिछले 27 दिनों से छात्र कैंपस खोलने की मांग  को लेकर सत्याग्रह कर रहे थे। इसी के तहत अब पीएचडी, स्नातकोत्तर प्रोग्राम के अलावा बीएससी आयुर्वेदा प्रोग्राम के छात्र क्लासरूम में आकर पढ़ाई कर सकेंगे।

विज्ञापन


जेएनयू प्रशासन ने कैंपस को चरणबद्ध तरीके से खोलने के तहत फेस 5, 6, 7  और 8 के लिए सूचना जारी कर दी है। वहीं, जेएनयू एबीवीपी केअध्यक्ष शिवम चौरसिया ने कहा कि यह छात्रों की जीत है। जेएनयू डिप्टी  रजिस्ट्रार (प्रशासनिक)की ओर से छात्रों के नाम सूचना में लिखा है कि दिल्ली सरकार के निर्देशों और कोरोना संक्रमण कम होने के चलते चरणबद्ध तरीके से विभिन्न डिग्री प्रोग्राम के छात्रों को आने की अनुमति दी जा रही है।
विज्ञापन


हालांकि कोरोना के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना सभी के लिए जरूरी होगा। इसके अलावा कोरोना नियमों का पालन न होने पर पहले से जारी निर्देशों के तहत कार्रवाई का भी प्रावधान रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ध्यान दें..

  • फेस 5 के  तहत शुक्रवार से पीएचडी दूसरे वर्ष और बीटेक दूसरे, तीसरे वर्ष व बीएससी-एमएससी इंटीग्रेटेड आयुर्वेद बॉयोलोजी के दूसरे वर्ष के छात्रों को आने की अनुमति मिली है।
  • फेस 6 के तहत 12 अक्तूबर से एसआईएस, एसएसआईएस, एसएए,एससीडीआई के एमए अंतिम वर्ष के छात्र आ सकेंगे।
  • फेस 7 के तहत 18 अक्तूबर से एसएलएल और सीएस के एमए अंतिम वर्ष के छात्रों को कैंपस आने की अनुमति मिली है।
  • फेस 8 में 25अक्तूबर से एसएसएस के एमए अंतिम वर्ष के छात्र कैंपस आ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed