{"_id":"6a61dc69a8c6696e8a0ea58c","slug":"jantar-mantar-violence-protesters-injured-by-pellet-gun-shots-after-delhi-demonstration-2026-07-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CJP Protest: पैलेट गन से जख्मी शरीर, टूट गए हाथ और पैर, पीड़ितों ने सुनाई आपबीती; घायल जवानों का भी छलका दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CJP Protest: पैलेट गन से जख्मी शरीर, टूट गए हाथ और पैर, पीड़ितों ने सुनाई आपबीती; घायल जवानों का भी छलका दर्द
Thu, 23 Jul 2026 02:55 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Sharukh Khan
Updated Thu, 23 Jul 2026 02:55 PM IST
सार
सीजेपी प्रदर्शन के दौरान चलो संसद मार्च के दौरान कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए। पैलेट गन की चोटों से शरीर जख्मी हो गया है, किसी के हाथ और पैर टूटे हुए हैं। पीड़ितों ने आपबीती सुनाई है। वहीं, घायल जवानों ने भी अपनी चोटें दिखाईं हैं।
विज्ञापन
घायल पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को हुए प्रदर्शन के बाद कई प्रदर्शनकारी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। किसी के पैर में फ्रैक्चर है, किसी के शरीर पर चोट के निशान हैं तो किसी के चेहरे पर पैलेट गन की चोटें हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पुलिस कार्रवाई के दौरान उन्हें गंभीर चोटें आईं।
घायलों में छात्र, डिलीवरी कर्मी से लेकर मजदूर तक शामिल हैं। 19 वर्षीय नर्सिंग छात्रा नगमा परवीन फर्स्ट-एड किट लेकर दूसरों की मदद करने गईं, लेकिन बैरिकेड के पास धक्का-मुक्की में खुद घायल हो गईं और उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया। गाजियाबाद के 22 वर्षीय राकेश कुमार डिलीवरी कर्मी अपने छोटे भाई और छात्रों के समर्थन में आए थे, उनके कंधे के पास गहरा घाव हो गया।
पटना से आए 28 वर्षीय तलहा रोजगार और महंगाई के मुद्दे पर आए थे उनके पैर की हड्डी टूट गई। गुरुग्राम के 25 वर्षीय शेख इरफाद मंसूरी के चेहरे पर पैलेट गन की बुलैट लगने से नाक, आंखें, माथा व गाल बुरी तरह प्रभावित हुए और सर्जरी करनी पड़ी। 21 वर्षीय साक्षी को चेहरे, गर्दन और छाती पर चोटें आईं, फिलहाल उनकी हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है।

पीछे हटने के लिए कहा तो प्रदर्शनकारियों ने किया हमला
पुलिस के अधिकारियों ने किया दावा, घायल जवानों ने अपनी चोटें भी दिखाईं
सीजेपी प्रदर्शन के दौरान चलो संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारी संसद भवन की ओर की बढ़ रहे थे। प्रदर्शनकारी बैरिकेड पर चढ़ गए थे और आगे बढ़ने के लिए उन्हें तोड़ दिया गया। पुलिस अधिकारी उन्हें पीछे हटने के लिए समझाते रहे पर प्रदर्शनकारी मानने के लिए तैयार नहीं थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जवानों ने सख्ती की तो प्रदर्शनकारियों ने बोतल, पत्थर, ईंट और डंडों से हमला कर दिया। इससे दिल्ली पुलिस के करीब 200 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

बाहरी जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त-दो मनोज कुमार मीणा ने बताया कि वह 20 जुलाई की सुबह संसद मार्ग थाने के सामने लगी बैरिकेडिंग के पास तैनात थे। इस बीच प्रदर्शनकारी बैरिकेड तोड़क संसद भवन की ओर बढ़ने की कोशिश करने लगे। उन्हें समझाया गया लेकिन वहीं माने और संसद मार्ग होते हुए संसद भवन के गेट तक पहुंच गए।
बकौल मनोज कुमार मीणा रोकने की कोशिश करने पर प्रदर्शनकारियों ने बोतल, पत्थरों से हमला किया। बोतल उनके सिर में लगी जिससे कई जवान जख्मी भी हो गए। कनॉट प्लेस थानाध्यक्ष सुखबीर सिंह ने बताया कि वह इंस्पेक्टर राहुल व अन्य स्टाफ के साथ कनॉट प्लेस के बाहरी सर्किल में रीगल के पास प्रदर्शनकारियों ने जो जाम लगाया हुआ था, उसे खुलवाने का प्रयास कर रहे थे। तभी अचानक प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने पत्थर बरसाने शुरू कर दिए।
इस पत्थरबाजी वह, उनके एसीपी विवेक भगत, उनका इंस्पेक्टर राहुल समेत सात से आठ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। बाराखंभा थाने में तैनात एसआई महावीर जोगी भी बुरी तरह घायल हुए हैं। उनके पैर में चोटें लगी हैं। उन्होंने बताया कि टॉलस्टॉय मार्ग-जनपथ क्रॉसिंग पर एक प्रदर्शनकारी ने किसी नुकीली चीज से हमला किया।
भीड़ ने आरएएफ जवान को किया लहूलुहान
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन के दौरान एक वीडियो सामने आई है। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदोलन के दौरान दिल्ली के कनॉट प्लेस में ड्यूटी पर तैनात रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के एक जवान की लिंचिंग की कोशिश की गई। रात करीब आठ बजे भीड़ ने घेरकर बेरहमी से जवान को निशाना बनाया।

उपद्रवियों ने उसे जमीन पर गिराकर लात-घूंसों और डंडों से जमकर मारपीट की और पूरी तरह लहूलुहान कर दिया। प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने आरएएफ के एक जवान का पीछा कर उसके साथ मारपीट किए जाने का वीडियो सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज की है। दिल्ली पुलिस ने सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर अब तक कुल 10 प्राथमिकी दर्ज कीं हैं।
नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि आरएएफ जवान पर हुए हमले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई और मामले की जांच की जा रही है। इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने कुछ मीडियाकर्मियों पर ही हमला किया है। पुलिस ने उनसे शिकायत मांगी है।
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर अब तक कुल 10 एफआईआर दर्ज की गई हैं। संसद मार्ग थाने में चार, कनॉट प्लेस थाने में तीन बाकी तीन थानों मंदिर मार्ग, कर्तव्य पथ व बाराखंभा रोड थाने में एक-एक मामला दर्ज किया गया है। दिल्ली पुलिस सीसीटीवी और वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान कर रही है।
सोशल मीडिया मंचों पर व्यापक रूप से साझा की जा रही इस वीडियो में सोमवार को सीजेपी के संसद मार्च के दौरान कई प्रदर्शनकारी आरएएफ के एक जवान को घेरते, उसका पीछा करते और उसके साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
किन-किन मामलों में प्राथमिकी
प्रदर्शन के दौरान नई दिल्ली इलाके में बिना अनुमति के उड़ाए गए ड्रोन को लेकर दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। सरकारी आदेश की अवहेलना करने के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। ये एफआईआर दिल्ली के संसद मार्ग थाने में दर्ज की गई है। बीएनएस की धारा 223 के तहत मामला दर्ज किया गया है, जब मार्च हो रहा था उस दौरान ड्रोन उड़ाया गया था। सुरक्षा के लिहाज से हाई सिक्योरिटी इलाके में ड्रोन उड़ाने पर रोक है।