फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Janmashtami in Tihar: Prisoners will do bhajan-kirtan in barracks, Kovid rules necessary

तिहाड़ में जन्माष्टमी : बैरकों में भजन-कीर्तन करेंगे कैदी, कोविड नियम जरूरी

Mon, 30 Aug 2021 03:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 30 Aug 2021 03:21 AM IST
सार

  • जन्माष्टमी पर तिहाड़ के जेलों में 45 सौ कैदी रखेंगे व्रत, विशेष भोजन का होगा प्रबंध 

विज्ञापन
Janmashtami in Tihar: Prisoners will do bhajan-kirtan in barracks, Kovid rules necessary
तिहाड़ जेल... - फोटो : PTI

विस्तार

आज जन्माष्टमी है। देश भर में त्योहार की धूम है। देश में कोरोना का प्रकोप कम हुआ है लेकिन सावधानी की हर तरह और हर समय जरूरत है। इसी को ध्यान में रखते हुए जन्माष्टमी पर तिहाड़ जेल में कोविड नियमों का पालन करते हुए कैदी बैरकों में भजन-कीर्तन करेंगे। वहीं नौ जेलों में रह रहे करीब 45 सौ कैदी व्रत रखेंगे। जेल प्रशासन की ओर से सभी के लिए विशेष भोजन का भी प्रबंध किया जाएगा। 

विज्ञापन

 

 

कैदियों के लिए जेल की रसोई में मटर-पनीर की सब्जी, पूरी और कचौरी बनाया जाएगा। वहीं जेल नंबर एक में कैदियों के लिए खीर बनाने की व्यवस्था की गई है। व्रत रखेंगे वाले कैदियों के लिए जेल प्रशासन की ओर से शर्बत का भी प्रबंध किया गया है।

विज्ञापन


कोरोना महामारी से पहले तिहाड़ के जेलों में जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता था। कुछ जेलों में भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति स्थापित की जाती थी। लेकिन महामारी की वजह से इस बार जेल में कैदी मूर्ति स्थापित नहीं कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल के अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि कुछ जेलों में कैदियों ने बैरकों में भजन-कीर्तन का अभ्यास शुरू कर दिया है। वहीं महिला जेल में भी महिला कैदी इस बार बड़ी संख्या में व्रत रख रहे हैं।
 

तिहाड़ जेल में लगेंगे बॉडी स्कैनर

तिहाड़ में मोबाइल मिलने के बाद जेल प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। सभी जेलों में बॉडी स्कैनर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मुंबई स्थित परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड से एनओसी ले ली गई है। फिलहाल दो जेलों में एक-एक मशीन लगेगी। खरीद प्रक्रिया के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। इसके लगने के बाद मोबाइल, मादक द्रव्य और अन्य चीजों को चोरी-छिपे ले जाना संभव नहीं होगा।

जेल अधिकारियों के मुताबिक जेल में बॉडी स्कैनर लगाने के लिए कई सालों से सरकार को प्रस्ताव भेजा जा रहा था। इस बार मंजूरी मिल चुकी है। मशीनों के लगाए जाने के बाद इसके नतीजों की समीक्षा की जाएगी। उसके बाद दिल्ली के सभी 15 जेलों में बॉडी स्कैनर लगाए जाएंगे। हाल के दिनों में जेल में मोबाइल मिलने के मामले सामने आए हैं। 

सुरक्षा व्यवस्था को धता बताकर कैदियों व कुछ जेल कर्मियों की मिलीभगत से मोबाइल, मादक द्रव्य और अन्य चीजें अंदर पहुंच रही हैं। जानकारी मिल रही है कि कैदी अपने शरीर के अंदर इन्हें छिपाकर ले जाते हैं। इसको देखते हुए बॉडी स्कैनर लगाने का फैसला लिया गया है। इसके जरिये शरीर में छिपे किसी भी सामान को स्क्रीन पर आसानी से देखा जा सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed