{"_id":"628f7395f9e0564f42186e6e","slug":"jamui-girl-delhi-cm-became-emotional-for-this-brave-girl-of-bihar-tweeted-a-message","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jamui Girl: बिहार की इस बहादुर बच्ची के लिए दिल्ली के सीएम हुए भावुक, ट्वीट कर दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jamui Girl: बिहार की इस बहादुर बच्ची के लिए दिल्ली के सीएम हुए भावुक, ट्वीट कर दिया संदेश
Thu, 26 May 2022 06:04 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 26 May 2022 06:04 PM IST
सार
सीमा जमुई जिले के फतेहपुर गांव में सरकारी स्कूल में पढ़ती है। दो साल पहले एक सडक हादसे में उसा एक पैर कट गया था। जिला प्रशासन ने सीमा को ट्राईसाइकिल भेंट की है। उसे कृत्रिम पैर लगाने के लिए भी कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
सीमा के हौसले को सलाम।
- फोटो : Social Media
विस्तार
बिहार के जमुई जिले की 10 वर्षीय बच्ची पूरे देश में प्रसिद्ध हो चुकी है। कक्षा चार की छात्रा सीमा दो साल पहले एक हादसे में अपना एक पैर गंवाने के कारण एक पैर पर ही बिना किसी सहारे के उछलते-उछलते स्कूल जाती है। यह वायरल वीडियो देखकर बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश के लोग भावुक हो रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी भावुक हो रहे हैं।
विज्ञापन
सीएम केजरीवाल ने ट्वीट किया, ''दस साल की सीमा के जज्बे ने मुझे भावुक कर दिया। देश का हर बच्चा अच्छी शिक्षा चाहता है। मैं राजनीति नहीं जानता। इतना जानता हूं कि हर सरकार के पास पर्याप्त संसाधन हैं। सीमा जैसे हर बच्चे को अच्छी से अच्छी शिक्षा देना ही हर सच्चे देशभक्त का मिशन होना चाहिए। यही सच्ची देशभक्ति है।''
विज्ञापन
सीमा जमुई जिले के फतेहपुर गांव में सरकारी स्कूल में पढ़ती है। उसके माता-पिता अशिक्षित हैं। सीमा के पिता खीरन मांझी बाहर मजदूरी करते हैं तो मां बेबी देवी ईंट भट्टे पर काम करती हैं। सीमा एक पैर न होते हुए भी रोज घर से स्कूल तक 500 मीटर का सफर पैदल ही तय करती है। सड़क न होने के बावजूद वह, पगडंडियों के सहारे अपने स्कूल पहुंचती है। किसी के ऊपर भार न बनते हुए वह अपने सारे काम खुद ही पूरा करती है।
विज्ञापन