{"_id":"654cff08bd90c50097032cc4","slug":"jalboard-joins-jal-diwali-campaign-ashram-news-c-340-1-del1011-30143-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: जल दिवाली अभियान में शामिल हुआ जलबोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: जल दिवाली अभियान में शामिल हुआ जलबोर्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। आवास और शहरी मामलों का मंत्रालय (एमओएचयूए) ने अटल मिशन फॉर रिजुवेशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन (अमृत) कार्यक्रम के तहत जल संरक्षण के प्रति महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से शुरू किए जल दिवाली अभियान में दिल्ली जलबोर्ड भी शामिल हुआ। अभियान के तहत दिल्ली जल बोर्ड के पार्टनर एनजीओ से जुड़े विभिन्न स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों ने बोर्ड के चार जल शोधक संयंत्रों का दौरा किया। इन संयंत्रों में महिला सदस्यों ने पानी को साफ कर पीने योग्य बनाने की प्रक्रिया को देखा।
जल संरक्षण के प्रति महिलाओं को जागरूक करने और जल संरक्षण में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से वॉटर फॉर वुमन, वुमन फॉर वाटर थीम के साथ शुरू की गई। जलबोर्ड के पार्टनर एनजीओ सोशल नेटवर्क इंडिया, गंगा देवी शैक्षिक संस्थान, रूरल एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी और हरियाली सेंटर फॉर रूरल डेवलपमेंट से जुड़ी विभिन्न महिला सदस्यों को सोनिया विहार, वजीराबाद, भागीरथी और ओखला संयंत्र का दौरा कराया गया। बोर्ड के प्रमुख अभियंता केसी मीणा ने महिला सदस्यों को संंयंत्रों में पानी को साफ करने की प्रक्रिया समझाई। ब्यूरो