फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Jailerwala Bagh flats allotted to JJ cluster residents

Delhi News: जेलरवाला बाग जेजे क्लस्टर निवासियों को फ्लैट आवंटित

Sat, 16 Mar 2024 06:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 06:53 PM IST
विज्ञापन
Jailerwala Bagh flats allotted to JJ cluster residents
तीन जेजे क्लस्टर में रहने वाले लोगों को दिए जाएंगे 1396 फ्लैट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में जहां झुग्गी वहीं मकान पुनर्वास योजना के तहत दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने अशोक विहार के जेलरवाला बाग स्थित तीन जेजे क्लस्टर निवासियों को फ्लैट आवंटित किए हैं। यहां रहने वालों को कुल 1675 फ्लैट में से 1396 फ्लैट आवंटित हुए हैं। जेलरवाला बाग परियोजना के दौरे व समीक्षा के बाद दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने पात्र लाभार्थियों को जल्द फ्लैट आवंटित करने का आदेश दिया था।
पात्र जेजे निवासियों को यह फ्लैट 1.41 लाख रुपये पर आवंटन किया जा रहा है। इनकी निर्माण लागत 25 लाख रुपये प्रति फ्लैट है। इन फ्लैटों में सभी आधुनिक सामाजिक और भौतिक बुनियादी ढांचे, सामुदायिक सुविधाएं, सीवरेज शोधन, साफ और स्वच्छ पेयजल आदि की सुविधाएं प्रदान की गई हैं। इस स्कीम को औपचारिक रूप से उपाध्यक्ष (डीडीए) ने अनुमोदित किया। इसके बाद एक ड्रा आयोजित किया गया और पात्र जेजे निवासियों को विशेष फ्लैट आवंटित किए गए। इन 1396 फ्लैटों में से 1078 फ्लैट जेलरवाला बाग जेजे क्लस्टर के पात्र झुग्गीवासियों को आवंटित किए गए हैं जबकि 318 फ्लैट पास के गोल्डन पार्क रामपुरा और अशोक विहार में माता जय कौर पब्लिक स्कूल के सामने दो जेजे क्लस्टर के पात्र परिवारों को आवंटित किए गए हैं। इससे पहले, नवंबर, 2022 में प्रधानमंत्री ने झुग्गीवासियों को 3024 आधुनिक ईडब्ल्यूएस फ्लैट सौंपे थे।
विज्ञापन

जेलरवाला बाग, अशोक विहार में डीडीए ने 1675 ईडब्ल्यूएस फ्लैट बनाए हैं। 340 वर्ग फुट में फैले इन फ्लैटों में प्रत्येक में एक बेडरूम, लिविंग रूम, किचन, अलग शौचालय और बाथरूम और एक बालकनी है। जबकि परियोजना का कुल आवासीय निर्मित क्षेत्र लगभग 67,000 वर्ग मीटर है, सामुदायिक सुविधाओं के लिए कवर्ड क्षेत्र लगभग 1000 वर्ग मीटर है। इसमें 337 वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed