फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Jahangirpuri on the path of peace

बवाल के बाद : दोनों पक्षों ने गले मिलकर भुलाए गिले-शिकवे, कहा-ऐसी घटनाएं नहीं होंगी दोबारा

Sat, 23 Apr 2022 05:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 23 Apr 2022 05:07 AM IST
सार

अमन की राह पर जहांगीरपुरी : माहौल को सामान्य करने के लिए कल निकालेंगे तिरंगा यात्रा, पुलिस ने दी अनुमति। इससे लोगों में डर का माहौल कम होगा। 

विज्ञापन
Jahangirpuri on the path of peace
शांति-सद्भाव की कोशिश... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिंसा और तनाव के बाद दिल्ली का जहांगीरपुरी इलाका अब शांति की राह पर है। अमन बहाली में पुलिस के साथ जुटी स्थानीय शांति समिति के अनुसार हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोग रविवार को मिलकर तिरंगा यात्रा निकालेंगे। इससे लोगों में डर का माहौल कम होगा।

विज्ञापन


यात्रा के दौरान लोगों से शांति की अपील की जाएगी। हिंसा के छह दिन बाद दोनों समुदायों के लोगों ने एक साथ शुक्रवार को इसकी घोषणा की। शाम छह बजे से शुरू होने वाली इस यात्रा के लिए दिल्ली पुलिस से अनुमति मिल गई है। यात्रा के जरिये लोग में मौजूद डर को कम करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


इससे पहले शुक्रवार को समिति के प्रतिनिधियों ने सी ब्लॉक इलाके में लोगों से मिलकर शांति और सद्भाव कायम करने की अपील की। इस दौरान दोनों समुदायों के लोग आपस में गले मिले और संकल्प लिया कि ऐसी घटनाएं दोबारा नहीं होनी चाहिए। आपसी रिश्ते को लेकर उन्होंने खुलकर बात की और भविष्य में आने वाले त्योहारों को एक साथ मनाने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुशल चौक पर प्रेस कान्फ्रेंस में स्थानीय लोगों ने कहा कि वे रविवार को भाईचारे का प्रतिनिधित्व करने के लिए इलाके में तिरंगा यात्रा निकालेंगे। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधि तबरेज खान ने कहा कि हम आपस में सद्भाव से रहना चाहते हैं। वे सुनिश्चित करेंगे कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। इस दौरान उन्होंने दिल्ली पुलिस से बल और बैरिकेडिंग कम करने का अनुरोध भी किया।

इस बीच हिंदू समुदाय की ओर से रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रमणि तिवारी ने कहा कि यह घटना वास्तव में चिंताजनक है। अफवाहों पर कतई भरोसा नहीं करना चाहिए। यहां पहली बार सांप्रदायिक झड़प हुई है। भविष्य में इस तरह की घटना से बचने के लिए आपस में भाईचारा होना बहुत जरूरी है।

इस दौरान डीसीपी (उत्तर पश्चिम) उषा रंगनानी ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि दोनों समुदाय के बीच शांतिपूर्ण अस्तित्व बना रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि इलाके के एच और जी ब्लॉक में कभी भी दुकानें खोलने से नहीं रोका। इन ब्लॉकों में दुकानें और व्यवसाय खोलने की सुविधा प्रदान करेंगे। ताकि लोग फिर से खुशहाल जीवन व्यतीत कर सकें।

भड़काने वाले नेताओं को भगाएंगे लोग
प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान दोनों ही समुदाय के लोगों ने कहा कि बीते कुछ दिन से राजनेता लगातार बयानबाजी दे रहे हैं और पूरा माहौल में जहर घोलने का काम कर रहे हैं। उन्होंने फैसला लिया है कि भड़काने वाले नेताओं को अब यहां नहीं आने दिया जाएगा। अगर कोई नेता आता है तो उसे स्थानीय लोग मिलकर भगा देंगे। फिर चाहे वह किसी भी राजनीतिक पार्टी का नेता क्यों न हो? जो भी नेता आएंगे उन्हें हाथ जोड़कर कहेंगे कि भाई चुपचाप यहां से चले जाओ। लोगों ने कहा कि पुलिस ने चंद घंटों में स्थिति को संभाला है और हम दोनों धर्मों के लोग पुलिस के अधिकारियों और जवानों को सलाम करते हैं।

कड़ी सुरक्षा के बीच अदा की गई जुमे की नमाज
जहांगीरपुरी में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मस्जिद में जुमे की नमाज अदा की गई। दंगा प्रभावित सी ब्लाक में चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात थे। नमाज से पहले विशेष पुलिस आयुक्त दीपेंद्र पाठक ने इलाके के पुलिस अधिकारियों एवं भारी पुलिस बल के साथ मस्जिद के पीछे वाली गली में मार्च किया। उधर, कुशल चौक की ओर जाने वाली सड़क बंद होने के कारण अकीदतमंदों ने मस्जिद के अंदर ही नमाज अदा की। मस्जिद में जगह का अभाव होने के कारण इलाके के समस्त निवासी एक साथ नमाज अदा नहीं कर सके।

उत्तरी निगम ने अब रोहिणी में अतिक्रमण हटाया
जहांगीरपुरी में तोड़फोड़ पर सुप्रीम कोर्ट के रोक लगाने के बाद उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने रोहिणी इलाके में बुलडोजर चलाना शुरू कर दिया है। निगम की ओर से  शुक्रवार को रोहिणी सेक्टर-7 में अतिक्रमण हटाया गया। उधर दक्षिण दिल्ली नगर निगम के महापौर ने अतिक्रमण हटाने के संबंध में नजफगढ़ क्षेत्र में निरीक्षण किया जबकि पूर्वी दिल्ली नगर निगम के महापौर ने अतिक्रमण हटाने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की।

तीनों नगर निगमों के महापौरों को अतिक्रमण हटाने के लिए प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने पत्र लिखा था। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के रोहिणी क्षेत्र के लाइसेंसिंग विभाग और अभियांत्रिकि विभाग ने पुलिस की सहायता से रोहिणी सेक्टर-7 में अतिक्रमण हटाया। दोनों विभागों के कर्मचारियों ने क्षेत्र के वार्ड संख्या-59 एन में साईं बाबा मंदिर के पास दुकानों के थड़े, सीढ़ियां, शेड आदि तोड़े। इस दौरान लोगों ने हल्का विरोध किया।  

चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

जहांगीरपुरी में शुक्रवार को भी माहौल तनावपूर्ण बना रहा। पुलिस ने सी ब्लाक में कुशल सिनेमा एवं मस्जिद के सामने वाली सड़क को पूरी तरह सील कर रखा था। इसके अलावा कुशल चौक से जुड़ीं सड़कें और सी ब्लाक की ओर आने वाली सड़कों पर जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात थे।

पुलिस ने कुशल चौक से लेकर मंदिर से भी सौ मीटर आगे तक सड़क को पूरी तरह सील कर रखा था। इस सड़क पर अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात बने हुए हैं। इस सड़क पर शुक्रवार को भी किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया। इसके अलावा जहांगीरपुरी की मुख्य सड़क से सी ब्लाक की ओर वाली सड़कों पर भी चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही। इन सड़कों पर आने वाले लोगों को पूछताछ के बाद ही पुलिस ने जाने दिया। वहीं, सी ब्लाक की कई गलियों से मुख्य सड़क पर लोगों को बाहर भी नहीं निकलने दिया गया।

इन गलियों में लगे गेट बंद करके पुलिसकर्मी बैठे हुए हैं। इस तरह सी ब्लाक के निवासी अपने ब्लॉक में कैद हैं। पुलिस इस सख्ती से स्थानीय निवासियों में गहरा रोष है। सी ब्लाक निवासी युवती सलमा ने कहा कि उनका दंगा से कोई वास्ता नहीं है पर सजा झेल रहे हैं। पुलिस ने इलाके की स्थिति का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को कई बार ड्रोन उपयोग किया। 

‘सुबूत दे आप नहीं तो मानहानि के लिए रहे तैयार’
आप नेताओं के आरोप पर भाजपा ने सुबूत मांगते हुए कहा कि अगर एक भी केस साबित नहीं किया तो मानहानि के लिए तैयार रहें। शुक्रवार को भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि उनकी पार्टी के किसी भी पार्षद ने जनता से पैसे नहीं मांगे हैं। आप झूठ की राजनीति करती है। आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज और आतिशी इसके सबूत दें अन्यथा भाजपा जल्द ही मानहानि की शिकायत दर्ज कराएगी।

कपूर ने कहा कि आप ने दिल्ली में राजनीतिक परिचर्चा को अपने अनुकूल ढालने की कोशिश में झूठ की हर सीमा लांघ दी। भाजपा निगम पार्षदों पर बेबुनियाद आरोप लगाकर आप पार्टी के नेताओं ने खुद को हास्य का पात्र बनाया। ब्यूरोण्

सीसीटीवी लगाने का कार्य जारी रहा
नई दिल्ली। कुशल रोड पर चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य शुक्रवार को भी जारी रहा। पुलिस ने चौक के चारों ओर कई सीसीटीवी कैमरे लगाए है। इसके अलावा कुशल रोड पर भी कैमरे लगाए जा रहे है। पुलिस इन कैमरों की सहायता से इलाके के हालात पर नजर रखेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed