फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   It may take 15 days to decide on name of Delhi Metro Managing Director claimants who appeared in interview will be stamped after the approval of Center

दिल्ली मेट्रो: प्रबंध निदेशक नाम पर फैसले में लग सकता 15 दिन का वक्त, इंटरव्यू में शामिल हुए दावेदार, केंद्र की मंजूरी के बाद लगेगी मुहर 

Tue, 15 Mar 2022 04:04 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Tue, 15 Mar 2022 04:04 AM IST
सार

दिल्ली सरकार के आला अधिकारी को भेजे गए पत्र के बाद भी सोमवार को इस पद के लिए इंटरव्यू में इस पद के दावेदार पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक इस पद के लिए 24 आवेदकों के इंटरव्यू में चयनित दो या तीन दावेदारी की सूची केंद्र को भेजे जाएगी।

विज्ञापन
It may take 15 days to decide on name of Delhi Metro Managing Director claimants who appeared in interview will be stamped after the approval of Center
delhi metro - फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के नए प्रबंध निदेशक की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। सोमवार को इसके लिए हुए इंटरव्यू में कुछ आवेदक शामिल हुए। चयनित उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम निर्णय अगले 10-15 दिन में लिए जाने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि इस पद के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची केंद्र सरकार को स्वीकृति के लिए भेजी जाएगी। मंत्रालय ने प्रबंध निदेशक की नियुक्ति के लिए गठित चयन समिति में केंद्र का प्रतिनिधित्व न होने पर एतराज जताते हुए दिल्ली सरकार को पत्र भेजा था।

विज्ञापन

 
दिल्ली सरकार के आला अधिकारी को भेजे गए पत्र के बाद भी सोमवार को इस पद के लिए इंटरव्यू में इस पद के दावेदार पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक इस पद के लिए 24 आवेदकों के इंटरव्यू में चयनित दो या तीन दावेदारी की सूची केंद्र को भेजे जाएगी। 31 मार्च को डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ. मंगू सिंह का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इसे देखते हुए नए एमडी के लिए नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

 
केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय की ओर से दिल्ली के मुख्य सचिव को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि इस पद पर नियुक्ति के लिए मेट्रो निर्माण और संचालन में विशेषज्ञता जरूरी है। चयन समिति में भी क्षेत्र के विशेषज्ञ को शामिल किया जाना चाहिए। हालांकि प्रबंध निदेशक को चयनित करने या कार्यकाल में बढ़ोतरी, राज्य सरकार का विशेषाधिकार है। चयन प्रक्रिया में केंद्र की मंजूरी भी जरूरी है। मंत्रालय ने इस मामले पर दोबारा विचार करने का सुझाव दिया है। दिल्ली सरकार की ओर से इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में गठित चयन कमेटी में परिवहन मंत्री, एक अतिरिक्त मुख्य सचिव सहित वर्ल्ड रिसोर्स इंस्टीट्यूट के एक विशेषज्ञ भी शामिल किए गए हैं। केंद्र की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि 2011 में गठित चयन समिति में केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय में तत्कालीन सचिव, दिल्ली के मुख्य सचिव और तत्कालीन एमडी भी शामिल थे। डीएमआरसी में दिल्ली सरकार और केंद्र की बराबर हिस्सेदारी है। प्रबंध निदेशक के लिए केंद्र सरकार की सहमति से राज्य सरकार की ओर से नामित किया जाता है।

 
डीएमआरसी के मौजूदा प्रबंध निदेशक ने 31 दिसंबर, 2011 को पद संभाला था। कार्यकाल में पहले कई बार हुई बढ़ोतरी के बाद फिलहाल 31 मार्च तक उनके कार्यकाल का विस्तार किया गया है। डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक पद पर नियुक्ति के लिए तय योग्यता में इंजीनियरिंग स्नातक (सिविल या इलेक्ट्रिकल), एमबीए में स्नातकोत्तर की योग्यता रखने वाले आवेदकों को मेट्रो संचालन में अनुभव को शामिल किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed