फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   IPU extends online application date to 31

आईपीयू ने ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ाई

Wed, 22 Jul 2020 12:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
IPU extends online application date to 31
आईपीयू ने ऑनलाइन आवेदन की तिथि 31 तक बढ़ाई
विज्ञापन

नई दिल्ली। कोविड-19 को देखते हुए गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) ने विभिन्न कोर्सेज में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि एक बार फिर बढ़ा दी है। अब 31 जुलाई तक आवेदन किए जा सकते हैं। मार्च से अब तक सातवीं बार आवेदन करने की तिथि आगे बढ़ाई गई है। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई निर्धारित थी। आईपीयू के अनुसार मेरिट आधारित, राष्ट्रीय स्तर के टेस्ट आधारित व सीईटी (एंट्रेस टेस्ट) आधारित सभी पाठ्यक्रमों में दाखिले के 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। आवेदन करने वाले को लगातार वेबसाइट देखते रहने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही एमबीए में कैट स्कोर से दाखिला लेने के इच्छुक छात्रों को ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए आईपीयू की वेबसाइट पर पंजीकरण करने को कहा गया है। शैक्षणिक सत्र 2020-21 में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 3 मार्च को हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed