{"_id":"613766a08ebc3e679c12c1f6","slug":"invoice-of-about-2-5-lakh-people-were-deducted-for-not-wearing-mask-found-guilty-of-violating-covid-guidelines","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: मास्क नहीं लगाने पर लाखों लोगों के काटे चालान, पुलिस ने वसूला 56 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: मास्क नहीं लगाने पर लाखों लोगों के काटे चालान, पुलिस ने वसूला 56 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना
Tue, 07 Sep 2021 06:48 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Tue, 07 Sep 2021 06:48 PM IST
सार
दिल्ली पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कोविड दिशानिर्देशों को पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सख्ती जारी रहेगी। दिल्ली पुलिस प्रवक्ता कार्यालय के अनुसार 19 अप्रैल 2021 से लेकर छह सितंबर 21 तक कुल 2,80,765 चालान किए हैं।
विज्ञापन
मास्क न पहनने वालों का चालान करती दिल्ली पुलिस ,फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस ने दूसरे लॉकडाउन से लेकर अब तक 56 करोड़ 15 लाख 30 हजार रुपये के चालान किए हैं। हालांकि, लोग अभी भी कोविड दिशानिर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं। मास्क नहीं पहनने पर सोमवार को 1031 लोगों के चालान किए गए।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कोविड दिशानिर्देशों को पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सख्ती जारी रहेगी। दिल्ली पुलिस प्रवक्ता कार्यालय के अनुसार 19 अप्रैल 2021 से लेकर छह सितंबर 21 तक कुल 2,80,765 चालान किए हैं। इस हिसाब से दिल्ली पुलिस इस अवधि में 56,15,30,000 के चालान किए हैं। इनमें मास्क वॉयलेशन के 2,46,770, सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने पर 29,221, एक जगह भारी मात्रा में एकत्रित होने के 463, सार्वजनिक जगह पर थूकने के 1532 और शराब, पान, गुटका व तंबाकू आदि के 1779 चालान किए गए हैं।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कुल 1103 चालान किए थे। इनमें मास्क नहीं पहनने के 1031, सामाजिक दूरी कर पालन नहीं करने पर 38, सार्वजनिक जगह पर थूकने के पांच और शराब, पान, गुटका और तंबाकू खाने के 29 चालान किए गए। गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस कोविड दिशानिर्देशों को उल्लंघन करने पर दो हजार रुपये का चालान करती है।
विज्ञापन
नाइट क्लब के खिलाफ एफआईआर
दिल्ली पुलिस ने कोविड संबंधी दिशा-निर्देशों को पालन नहीं करने पर होटल सम्राट के नाइट क्लब के अलावा कनॉट प्लेस में जंकयार्ड कैफे और एम्पलीफायर द क्लब के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार चाणक्यपुरी इलाके के होटल सम्राट के नाइट क्लब के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। 30 अगस्त को एक व्यक्ति ने एक पीसीआर कॉल कर आरोप लगाया था कि कुछ नाबालिग क्लब के अंदर पार्टी कर रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो कोई पार्टी नहीं हो रही थी। लेकिन, वहां मौजूद कई लोग न तो मास्क पहने थे और न ही सामाजिक दूरी बनाए हुए थे। नई दिल्ली जिला डीसीपी दीपक यादव ने बताया कि इस बात को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है और नाइट क्लब के प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि बाद में उसे जमानत दे दी गई।
कनॉट प्लेस मे हुक्का परोसने पर मामला दर्ज किया
पुलिस ने कनॉट प्लेस में कोविड से संबंधित दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने पर आउटलेट में हुक्का परोसने के लिए एफआईआर दर्ज की है। एक सितंबर को जंकयार्ड कैफे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई, जबकि 28 अगस्त को कनॉट प्लेस में एम्पलीफायर द क्लब के खिलाफ कोविड-19 दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने और हुक्का परोसने पर एफआईआर दर्ज की गई। दोनों के प्रबंधकों को गिरफ्तार किया गया। बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। दोनों एफआईआर धारा 188 (लोक सेवक द्वारा विधिवत आदेश की अवज्ञा), 269 (लापरवाही से जीवन के लिए खतरनाक किसी भी बीमारी के संक्रमण को फैलाने की संभावना के रूप में जाना जाता है) और 270 (घातक कार्य से बीमारी के संक्रमण फैलने की संभावना है) के तहत दर्ज की गई हैं।