{"_id":"618f1806bcc08d659d22d224","slug":"international-trade-fair-from-tomorrow-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: प्रगति मैदान में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आज से, आम लोगों को 19 नवंबर से मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: प्रगति मैदान में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आज से, आम लोगों को 19 नवंबर से मिलेगा प्रवेश
Sun, 14 Nov 2021 04:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 14 Nov 2021 04:10 AM IST
सार
मेले में 14 से 18 नवंबर तक बिजनेस डे होंगे। 19 से 27 नवंबर तक इसे आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रगति मैदान में भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आज से शुरू होने जा रहा है। लाखों लोग इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उनके लिए ये जानना जरूरी है कि 14 नवंबर से शुरू हो रहे ट्रेड फेयर में शुरुआती 5 दिन व्यापारियों के लिए हैं, जबकि 19 नवंबर से आम लोगों को प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन
मेले में 14 से 18 नवंबर तक बिजनेस डे होंगे। 19 से 27 नवंबर तक इसे आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन को छोड़कर दिल्ली-एनसीआर के केवल 65 मेट्रो स्टेशन पर व्यापार मेले के टिकट मिलेंगे। www.bookmyshow.com वेबसाइट से भी टिकट लिया जा सकता है। वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांगों को नि:शुल्क प्रवेश मिलेगा। लोगों को मास्क लगाने और सैनिटाइजेशन के बाद मेले में प्रवेश मिलेगा। दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन व्यापारियों को 14 नवम्बर से, जबकि आम लोग 19 नवम्बर से टिकट देगा।
विज्ञापन
औषधियों के स्टॉल पर मिलेगी योग की ट्रेनिंग
व्यापार मेले में औषधियों का स्टाल भी देखने को मिलेगा। इस स्टॉल पर आयुष आहारों का स्वाद मिलेगा, जिसमें घी का हलवा, आंवले का मुरब्बा, गुलकंद और यूनानी हर्बल टी जैसे अनेकों आयुष आहार मिलेंगे। स्वस्थ रहने के लिए यहां आवश्यक आयुष आहारों की प्रदर्शनी भी मिलेगी, इससे आत्मनिर्भर भारत के सपने को मजबूती देगी। साथ ही आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी विशेषज्ञों से मुफ्त परामर्श मिलेगा। योग की नि:शुल्क ट्रेनिंग और आयुष पद्धतियों से जुड़े सवालों के जवाब पर आकर्षक तोहफे दिए जाएंगे।
विज्ञापन