फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Initiative of East delhi municopal Corporation: Help will be given on adoption of street dogs

पूर्वी निगम की पहल : लावारिस कुत्तों को गोद लेने पर की जाएगी मदद

Sun, 31 Oct 2021 05:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 31 Oct 2021 05:46 AM IST
सार

पूर्वी निगम ने स्ट्रीट डॉग के लिए शुरू की प्रोत्साहन योजना, कोई स्ट्रीट डॉग गोद लेना चाहे तो पूर्वी निगम टीकाकरण और बंध्याकरण की पूरी व्यवस्था कराएगा।

विज्ञापन
Initiative of East delhi municopal Corporation: Help will be given on adoption of street dogs
पालतू कुत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्ट्रीट डॉग को प्यार और भरपेट भोजन पाने का पूरा हक है। पूर्वी निगम ने स्ट्रीट डॉग की हिफाजत के लिए एक प्रोत्साहन योजना तैयार की है। निगम ने तय किया है कि अगर क्षेत्र में कोई स्ट्रीट डॉग को गोद लेता है तो उस डॉग के टीकाकरण और बंध्याकरण की सारी व्यवस्था निगम करेगा।

विज्ञापन


पूर्वी निगम ने स्वयंसेवी संस्था शुभ ग्रुप के साथ नई पहल की है। अब पूर्वी दिल्ली वासियों को प्रोत्साहित किया जाएगा कि वह बेसहारा कुत्तों को गोद लें और उनकी देखभाल करें। शुभ ग्रुप की संचालिका सिद्धात्री गौबा ने पूर्वी निगम के वेटरिनरी डॉ. मूलचंद से मिलकर स्ट्रीट डॉग की हिफाजत की योजना बनाई। 
विज्ञापन


पूर्वी निगम मुख्यालय में महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल, पार्षदों, निगम आयुक्त विकास आनंद के समक्ष इस योजना को रखा, जिसपर आयुक्त ने अपनी सहंती जताई। आयुक्त विकास आनंद ने कहा कि जो नागरिक पशुओं के प्रति संवेदना रखते हैं और इन्हें गोद लेना चाहते हैं, ऐसे लोगों को पूर्वी निगम द्वारा टीकाकरण, बंध्याकरण संबंधी सभी औपचारिकताएं दिलाई जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्ट्रीट डॉग को गोद लें, रजिस्ट्रेशन कराएं
महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल ने बताया कि पूर्वी निगम ने सितंबर में पालतू पशुओं के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू किया है। अब तक केवल 200 पालतू पशुओं का रजिस्ट्रेशन हो पाया है, जबकि पूर्वी दिल्ली में करीब एक लाख से अधिक घरों में पालतू पशु हैं। लोग स्ट्रीट डॉग को गोद लें और इनका भी रजिस्ट्रेशन भी करवाएं।

टोल फ्री नंबर जारी होगा
पूर्वी निगम के स्थायी समिति अध्यक्ष बीर सिंह पंवार ने बताया कि जल्द निगम एक टोल फ्री नम्बर जारी करेगा, जिससे पशुओं के रजिस्ट्रेशन, डॉग बाइट और अन्य समस्याओं के लिए फोन किया जा सकेगा। निगम इसका तत्काल समाधान करेगा।

पेट वाली दीवाली मनाने की तैयारी
सिद्धात्री गौबा ने बताया कि इस साल दीवाली को पेट के लिए समर्पित किया जाएगा। पूर्वी निगम के सभी 64 वार्ड पार्षदों के सहयोग से नागरिकों से जुड़ रही हैं। जल्द ही लोगों से मिलकर उनके पालतू जानवर के लिए एक पेट आईडी बनाई जाएगी।

उत्तरी निगम ने पहला डॉग पार्क खोला

उत्तरी निगम ने दिल्ली का पहला डॉग पार्क शनिवार को खोल दिया। महापौर राजा इकबाल सिंह ने करोल बाग क्षेत्र के अंतर्गत ओल्ड राजेंद्र नगर में बने इस डॉग पार्क का उद्घाटन किया। इस डॉग पार्क में डॉग के लिए झूले, हरे रंग के पैच बने हुए हैं। ताकि वे अच्छी सैर और कुछ अच्छी सवारियों का आनंद एक साथ ले सकें। 

कोविद -19 महामारी के कारण पालतू कुत्तों का जीवन घर के अंदर सीमित हो गया था, जिससे वे बीमारियों का शिकार होने लगे थे। यह पार्क पालतू जानवरों को सुरक्षित खुले स्थानों में फिट रहने, कायाकल्प करने में मदद करेगा। करोल बाग जोन की सहायक उपायुक्त विशाखा यादव ने बताया कि यहां पालतू जानवरों के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था है। 

यहां आकर लोग अपने डॉग का पंजीकरण करा सकते हैं। पार्क में खूबसूरत चित्र डॉग कैरिकेचर और पेंटिंग बनाई गई हैं, जो इसे एक जीवंत वातावरण प्रदान करता है। पार्क में कचरे से बने झूले भी शामिल हैं। पशु चिकित्सा विभाग की डॉ. आस्था द्वारा तकनीकी विशेषज्ञता प्रदान की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed