फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Ilham's presentation left the audience questioning

Delhi News: इल्हाम की प्रस्तुति से सवालों के घेरे में घिरे दर्शक

Sun, 17 Aug 2025 07:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 07:31 PM IST
विज्ञापन
Ilham's presentation left the audience questioning
नई दिल्ली। क्या दुनिया तुम्हारे पास आकर कहती है? कि देखो मैं हूं...। यह प्रश्न आपके किसी प्रियजन या इल्हाम के हो सकते हैं, जो आपको सामाजिक स्वार्थ के बारे में समझाने की चेष्टा करता है। अब जिंदगी में उलझनों के कई मतलब हो सकते हैं, लेकिन शांति का मतलब आत्मशांति से ही है। इसी तरह के कई सवालों से रविवार की शाम एलटीजी का ब्लैक कैनवास ऑडिटोरियम सराबोर रहा। कथाकार मंडली नाट्य समूह ने जब मानव कॉल की संवेदनशील कृति इल्हाम का मंचन किया तो दर्शकों ने खुदको कई सवालों के घेरे में पाया।
विज्ञापन

रुद्र प्रताप सिंह के निर्देशन और संगीत संयोजन में प्रस्तुत यह नाटक साधारण इंसान भगवान (राजीव मैनी) की असाधारण आध्यात्मिक यात्रा को सामने लाता है। एक सामान्य बैंक कर्मचारी अचानक दिव्य अनुभव का साक्षात्कार करता है। यह इल्हाम उसकी जिंदगी को भीतर तक हिला देता है। उसके सवाल बदल जाते हैं, उसका रास्ता बदल जाता है। मगर यही बदलाव उसकी पत्नी पूनम (धन्याजा नायर), बेटी पिंकी (संगहिता दास) और मित्र शुक्ला (स्वयं रुद्र प्रताप सिंह) को उलझन और पीड़ा में डाल देता है।
विज्ञापन

मानव कौल की लेखनी और निर्देशक रुद्र प्रताप सिंह का मंचन आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में यह संदेश देता है कि शायद जीवन का असली उद्देश्य सिर्फ जीना नहीं, बल्कि भीतर की सच्चाई को खोजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed