फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   If preparation is good, no one can stop you from passing

तैयारी अच्छी हो, तो उत्तीर्ण होने से कोई नहीं रोक सकता

Wed, 08 Sep 2021 09:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 09:21 PM IST
विज्ञापन
If preparation is good, no one can stop you from passing
नई दिल्ली। तैयारी अच्छी हो तो उत्तीर्ण होने से कोई नहीं रोक सकता। प्रदेश महिला मोर्चा कार्यकारिणी की बैठक के दूसरे सत्र की बैठक में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ये बात कही। उन्होंने प्रोफेशनल महिलाओं को पार्टी से जोड़ने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं को अध्ययन और नए सदस्यों को अधिक से अधिक जोड़ने पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

ईरानी ने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। कहा कि कार्यकारिणी में शिरकत करने वाली महिलाओं में शौर्य और संवेदना दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि 30 हजार महिला कार्यकर्ता हैं। हर एक महिला 10 निष्ठावान कार्यकर्ता को जोड़ती है तो 3 लाख महिलाएं जुटाने की ताकत रखती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने ने यह भी कहा कि भारत सरकार के हर एक मंत्रालय में महिलाओं के उत्थान से संबंधित कोई न कोई योजना चल रही है। इसरो जैसे क्षेत्र में भी महिलाओं ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। टेक्सटाइल के क्षेत्र से लगभग 70 प्रतिशत महिलाएं जुड़ी हुई हैं। समाज में सेनेटरी पैड की बात करने से लोग बचते हैं लेकिन प्रधानमंत्री ने स्वयं इसकी चर्चा की है। 10 करोड़ शौचालय बनाकर महिलाओं की सबसे मूलभूत जरूरत को पूरा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में हमारी पहली चुनौती निगम चुनाव है। इसके लिए 50 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। महिला मोर्चा को इस चुनौती को सफलतापूर्वक निभाना होगा ताकि निगम चुनावों में भाजपा को विजय मिल सके। दिल्ली में चुनौती मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की संवेदनहीन सरकार से है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed