{"_id":"6a43d2460d442f172a0ab8ba","slug":"homeopathic-doctor-and-wife-consume-pesticide-wife-dies-ashram-news-c-340-1-del1011-143465-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: होम्योपैथिक डॉक्टर व पत्नी ने खाया कीटनाशक, पत्नी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: होम्योपैथिक डॉक्टर व पत्नी ने खाया कीटनाशक, पत्नी की मौत
विज्ञापन
डॉक्टर की हालत नाजुक, डीडीयू अस्पताल में चल रहा इलाज
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बिंदापुर के इंदिरा पार्क इलाके में होम्योपैथिक डॉक्टर और उनकी पत्नी ने कीटनाशक खाकर जान देने की कोशिश की। घटना में पत्नी जसप्रीत कौर की मौत हो गई, जबकि डॉक्टर रिछपाल का डीडीयू अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, शुरुआती जांच में डिप्रेशन की वजह से यह कदम उठाने की बात सामने आई है। पुलिस परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि सोमवार देर रात करीब 2.49 बजे बिंदापुर थाना पुलिस को इंदिरा पार्क में पति-पत्नी के खुदकुशी करने की कोशिश की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को घर में दंपती बेहोशी की हालत में मिले। पुलिस ने दोनों को डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने जसप्रीत कौर को मृत घोषित कर दिया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि रिछपाल पत्नी के साथ इंदिरा पार्क इलाके में तीन सौ गज में बने घर में रहते थे। घर में ही उनका क्लीनिक है। उनकी बेटी परिवार के साथ इसी इलाके में रहती है। वह होम्योपैथिक पद्धति के साथ प्राकृतिक चिकित्सा के जरिए इलाज करते थे। वह जिस मकान में रहते हैं, वह उनकी पत्नी के मां के नाम पर है, जो अमेरिका में रहती थीं। पत्नी की मां का देहांत हो चुका है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रिछपाल की हालत नाजुक बनी हुई है। वह बयान देने की हालत में नहीं हैं। शुरुआती पूछताछ में डिप्रेशन की वजह से कदम उठाने की बात सामने आई है। पुलिस परिवार वालों से पूछताछ कर डिप्रेशन के कारणों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उन्होंने कीटनाशक कहां से खरीदा था।