फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Home Guard and his brother stabbed in parking dispute.

Delhi News: पार्किंग विवाद में होम गार्ड और भाई को चाकू मारा

Tue, 08 Sep 2026 07:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
Home Guard and his brother stabbed in parking dispute.
सीलमपुर में वारदात, दोनों अस्पताल में भर्ती, फरार हुए आरोपी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। सीलमपुर में दुकान के सामने खड़ी स्कूटी हटाने को लेकर हुए विवाद में तीन लोगों ने होम गार्ड व उसके भाई के साथ मारपीट की और धारदार हथियार से हमला कर जख्मी कर दिया। दोनों घायलों को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित भाइयों के बयान पर सीलमपुर थाना पुलिस ने दो सगे भाइयों शानू, दिलशाद और उनके रिश्तेदार सैफ अली के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की छानबीन में जुटी हुई है। आरोपी फरार हैं।
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित मोहम्मद अमीर परिवार के साथ न्यू सीलमपुर के जे-ब्लॉक में रहते हैं। वह होम गार्ड हैं। अमीर ने पुलिस को बताया कि उनके घर के सामने ही आरोपी शानू अपने परिवार के साथ रहता है। अमीर के मकान के ग्राउंड फ्लोर पर एक दुकान है, जिसको उन्होंने किराये पर दिया हुआ है।
विज्ञापन

तीन सितंबर की रात करीब 9 बजे अमीर का भाई आसिफ दुकान पर गया था। दुकान के ठीक सामने शानू की स्कूटी खड़ी थी। आसिफ ने जब शानू को बुलाकर स्कूटी हटाने के लिए कहा तो शानू अपने मौसेरे भाई सैफ अली के साथ बाहर आया और गाली-गलौज करने लगा। आसिफ के विरोध करने पर दोनों मारपीट करने लगे। आसिफ को पिटता देख जब अमीर बीच-बचाव करने पहुंचा तो आरोपी दिलशाद भी वहां आ गया। तीनों ने मिलकर दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। इसी दौरान सैफ अली ने धारदार हथियार से वार कर दिया। हमले के दौरान दोनों भाई बुरी तरह जख्मी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed