फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   hilton cleanstay new standard of world class hygiene for tourists in summer season

गर्मी के सीजन में पर्यटकों के लिए हिल्टन क्लीनस्टे - विश्वस्तरीय स्वच्छता का नया मानक

Sat, 20 Jun 2020 03:41 PM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 20 Jun 2020 03:41 PM IST
विज्ञापन
hilton cleanstay new standard of world class hygiene for tourists in summer season
हिल्टन क्लीनस्टे - फोटो : अमर उजाला

हिल्टन ने आज अपनी विभिन्न प्राॅपर्टीज़ के लिए स्वच्छता और असंक्रमण का नया विश्वव्यापी प्रोग्राम शुरू किया। हिल्टन क्लीनस्टे नामक यह प्रोग्राम इस उद्योग में स्वच्छता और असंक्रमण का नया मानक कायम करेगा। लाइजाॅल और डेटॉल के निर्माता आरबी और मेयो क्लिनिक के साथ मिलकर यह प्रयास किया गया है जिसमें हिल्टन के मेहमानों को गर्मी के इस मौसम में अधिक स्वच्छ और सुरक्षित परिवेश का आनंद मिलेगा।

विज्ञापन


हिल्टन और आरबी की इस साझेदारी का लाभ इसके  हिल्टन होटलों के ग्लोबल पोर्टफोलियो और पूरी दुनिया के बाजारों में उपलब्ध आरबी फैमली के प्रोडक्ट को होगा।

हमारी एक सदी से अधिक समय से हमेशा पहली प्राथमिकता हमारे मेहमानों और हमारी टीम के सदस्यों की सुरक्षा रही है। कोरोना महामारी के दौर में मेहमानों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए हाॅस्पिटल उद्योग तेजी से काम कर रहे हैं। इसकी नवीनतम पहल हिल्टन क्लीनस्टे का मकसद मेहमानों को निश्चिंत करना और उन्हें यह आत्मविश्वास देना है कि वे बेहिचक यात्रा करें क्रिस नेस्सेटा, हिल्टन के प्रेजिडेंट और सीईओ ने कहा।
विज्ञापन


फिलहाल हमारी मेजबानी में कुछ फर्क दिख सकता है पर हम दुनिया के मेहमानों का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं और उन्हें यादगार अनुभव देंगे जो वे हिल्टन से उम्मीद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिल्टन क्लीनस्टे के साथ आज से ही हिल्टन के मेहमान पूरी दुनिया के हमारे होटलों में बदलाव देख सकते हैं।  जुलाई मध्य तक हिल्टन के 18 ब्रांडों में हिल्टन क्लीनस्टे लागू होगा।
चेक-इन से चेक-आउट तक हिल्टन क्लीनस्टे।

ऑनलाइनः यात्रा शुरू करने से पहले ही हमारे मेहमान हिल्टन डॉट कॉम/क्लीनस्टे पर एक नया हिल्टन लैंडिंग पेज देखेंगे। होटल में ठहरने के दौरान वे क्या-क्या उम्मीद कर सकते हैं इसका पूरा विवरण दिया जाएगा। वेबसाइटों को अपडेट कर साफ-सफाई के नए प्रोटोकॉल और प्रक्रियाओं की जानकारी दी जाएगी।

लॉबी:  कंटैक्टलेस प्रवेश के इच्छुक मेहमान डिजिटल की से चेक-इन कर सकते हैं, अपना कमरा चुन सकते हैं, अपने दरवाजे को अनलॉक कर सकते हैं और निःशुल्क हिल्टन ऑनर्स मोबाइल ऐप का अपने मोबाइल उपकरण पर उपयोग कर  चेक-आउट कर सकते हैं। पूरी दुनिया के 4,700 से अधिक प्रतिभागी हिल्टन प्राॅपर्टीज़ के मेहमानों को यह विकल्प होगा। वे ऑनर्स ऐप या हिल्टन डॉट कॉम के माध्यम से सीधे बुक करते हैं। मेहमान यदि सामान्य चेक-इन करते हैं तो शारीरिक दूरी का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्हें खुद सुरक्षित चेक-इन और चेक-आउट करने के रास्ते दिखाए जाएंगे।

गेस्ट रूमः मेहमान गेस्ट रूम में सबसे पहले हिल्टन क्लीनस्टे सील स्पर्श करेंगे जो दरवाजे को अच्छी तरह धोने के बाद उस पर लगाया जाएगा। कमरे में अक्सर स्पर्श किए जाने वाले हिस्सों जैसे कि लाइट के स्विच, दरवाजे के हैंडल, टीवी रिमोट, थर्मोस्टैट्स आदि असंक्रमित करने की अतिरिक्त प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
 
हाउसकीपिंग सेवाएं: किसी मेहमान के जाने और नए मेहमान आने के बीच कमरों को पूरी तरह साफ और कीटाणुरहित किया जाएगा। हाउसकीपिंग की सेवाएं मेहमान की पसंद से दी जाएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ मेहमान कमरे में स्टाफ का प्रवेश नहीं पसंद करेंगे। लिनेन और टॉयलेटरीज जैसी अतिरिक्त सुविधाएं मेहमान की मांग पर दी जाएंगी। ये सुरक्षित पैक में होंगी और गेस्ट रूम के दरवाजे पर रख दी जाएंगी।

सार्वजनिक क्षेत्रः
सार्वजनिक क्षेत्रों की बारंबार सफाई की जाएगी। फिटनेस सेंटर दिन में कई बार सफाई के लिए बंद किए जा सकते हैं। शारीरिक दूरी रखने के लिए उपकरण सही से रखे और एडजस्ट किए जाएंगे। सेंटर में मेहमानों की संख्या सीमित हो सकती है। पूल और पूल एरिया की पूरे दिन बार-बार सफाई की जाएगी, और इनमें शारीरिक दूरी के तमाम उपाय किए जाएंगे। हैंड सैनीटाइजर और कीटाणुनाशक वाइप्स मुख्य प्रवेश द्वार और अधिक यातायात वाले हिस्सों में जगह-जगह रखे होंगे।

खान-पान सेवाएं:
होटल के रेस्टोरेंट में टेबल और कुर्सियां उचित भौतिक दूरी  पर रखी जाएंगी। मांग करने पर बायोडिग्रेडेबल, डिस्पोजेबल डिश / युटेनसिल दिए जाएंगे। नाश्ते में कई प्रकार के विकल्प रहेंगे जैसे कि ग्रैब एण्ड गो, प्री-प्लेटेड कवर्ड आइटम, आ ला कार्टे और सहायता सहित सेवाएं। रूम सर्विस में मेहमान कंटैक्टलेस डेलीवरी पाएंगे। उनके ऑर्डर और सिंगल-यूज सर्विसवेयर दरवाजे के बाहर रखे जाएंगे।

बैठक और अन्य आयोजन: हिल्टन का आगामी प्रोग्राम रेडी विद क्लीनस्टे हिल्टन में बैठक और अन्य आयोजनों के लिए एक नया मानक कायम करेगा। इसमें स्वच्छता के साथ लचीलापन, सुरक्षा और शारीरिक दूरी का ध्यान रखते हुए सभी सेवाएं दी जाएंगी। खान-पान सेवाओं में नया सृजन दिखेगा। अत्याधुनिक तकनीक और स्थायी प्रक्रियाएं पेश की जाएंगी। हेल्थ और वेलनेस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा जो इसकी योजना बनाने से लेकर काम पूरा करने तक दिखेगी। टीम हिल्टन के सदस्य जिम्मेदारी के साथ मेहमानों को विश्वस्तरीय सत्कार और सहयोग देंगे।

आरबी ने इस साझेदारी की घोषणा के साथ पूरी दुनिया में हिल्टन क्लीनस्टे लागू करने के लक्ष्य से हिल्टन के साथ काम शुरू कर दिया है। संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा में हिल्टन क्लीनस्टे में लाइज़ोल प्रोडक्ट उपयोग किए जाएंगे और इस प्रोग्राम को हिल्टन क्लीनस्टे विद लाइज़ोल प्रोटेक्शन कहा जाएगा। जिन दशों में हिल्टन की प्राॅपर्टीज़ हैं उनमें लाइज़ाॅल और डेटाॅल मुख्य रूप से उपयोग किए जाएंगे। जर्मनी के अंदर और इटली के नैपीसान में अन्य आरबी ब्रांड जैसे कि सैग्रोटाम भी उपयोग किया जाएगा।

आरबी की वैज्ञानिक विशेषज्ञता बेमिसाल है और पूरी दुनिया के ग्राहकों को इसके उत्पाद सुरक्षित होने का भरोसा देते हैं। हाल में अमेरिकन जर्नल ऑफ इंफेक्शन कंट्रोल में प्रकाशित एक अध्ययन के निष्कर्ष बताते हैं कि डेटॉल और लाइज़ाॅल के एक्टिव इनग्रेडियंट कोविड-19 के संक्रमण की चेन तोड़ने में प्रभावी हैं।

आरबी और जर्म प्रोटेक्शन के हमारे ग्लोबल पोर्टफोलियो का मुख्य मकसद लोगों को बीमारी से बचाना है, राहुल कादयान, ईवीपी, उत्तर अमेरिका, हाइजीन/होम, आरबी ने कहा।हमारे ब्रांड की बुनियाद पूरी दुनिया के ग्राहकों को संक्रमण का सिलसिला तोड़ने का विश्वास, वैज्ञानिक सक्षमता और जागरूकता प्रदान करना है। आरबी के लिए यह बहुत अच्छा पार्टनरशिप है जिसके तहत हम हिल्टन के मेहमानों को स्वच्छता का उच्चतम मानक देंगे और उन्हें निश्चिंत हो कर होटल में टिकने का आत्मविश्वास देंगे

हिल्टन क्लीनस्टे के विकास की पूरी प्रक्रिया में मेयो क्लिनिक ने हिल्टन को स्टाफ के प्रशिक्षण, सफाई के प्रोटोकॉल और गुणवत्ता का भरोसा कायम करने पर चिकित्सा विशेषज्ञता के साथ उपयोगी सलाह दी है। इसके अतिरिक्त मेयो क्लिनिक ने स्वास्थ्य सेवा उद्योग की नई तकनीकों और तरीकों की सलाह दी है जिसका हिल्टन के होटलों को स्वच्छ और कीटाणु मुक्त रखने के इस विशेष प्रोग्राम में बहुत लाभ होगा।

पूरी दुनिया में काम-काज और मनोरंजन की गतिविधियां दुबारा शुरू करने के इस दौर में निजी सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण है, मेयो क्लिनिक की संक्रामक रोग विशेषज्ञ स्टेसी रिजा, एम. डी. ने कहा। “हमारे देश और पूरी दुनिया में कोविड-19 की रोकथाम में मेयो क्लिनिक की विशेषज्ञता और ज्ञान का लाभ लिया जा रहा है इसका हमें गर्व है। हिल्टन के स्टाफ के साथ काम करना और उन्हें प्रोग्राम के प्रोटोकॉल और प्रशिक्षण पर सलाह देना मेयो के लिए सम्मान की बात है।

मेहमानों के होटल में प्रवेश करने पर हिल्टन क्लीनस्टे के विभिन्न एलिमेंट स्वागत करते दिखेंगे। ये हर एक पहलू में मौजूद रहेंगे। इस तरह मेहमान और टीम के सदस्य उच्चतम सुरक्षा को लेकर निश्चिंत रहेंगे जिसके लिए हिल्टन जाना जाता है।


नए मानक पर होटल की स्वच्छता और सैनीटाइजेशन कायम रखने के लिए टीम के सभी सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया ताकि वे तमाम उपाय जानें जो खुद और दूसरों को स्वस्थ सुरक्षित रखने के लिए करना है। ठहरने के दौरान मेहमान देखेंगे कि कैसे टीम के सदस्य रचनात्मक अंदाज मंे उनका स्वागत करते हैं और सुरक्षा उपकरण पहन कर और शारीरिक दूरी रखने हुए उनका गर्मजोशी से सत्कार करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed